फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 150 deaths Violence among The rebels and troops in Yemen

यमन में विद्रोहियों और सेना के बीच हिंसा, 150 से ज्यादा की मौत

Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
एजेंसी, सना/अदान।
एजेंसी, सना/अदान। Updated Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
More than 150 deaths Violence among The rebels and troops in Yemen
प्रतीकात्मक तस्वीर

यमन में सऊदी अरब समर्थित लड़ाकों और ईरान से गठबंधन वाले हौथी विद्रोहियों के बीच सप्ताह के अंत में हुई हिंसा के दौरान 150 से ज्यादा की मौत हो गई है। यमनी अधिकारियों के अनुसार, देश के सबसे अहम बंदरगाह वाले शहर होदिएदा पर नियंत्रण बनाने के प्रयास में हुई लड़ाई में मरने वालों में दोनों ही तरफ के लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


उधर, सऊदी अरब समर्थित सैन्य गठबंधन का दावा है कि वे शहर के बंदरगाह पर अपना कब्जा बनाने से महज 4 किलोमीटर दूर रह गए हैं। सैन्य गठबंधन 3 साल से चल रही लड़ाई में पहली बार इस बंदरगाह के इतना करीब पहुंच पाया है। 
विज्ञापन


बता दें कि लाल सागर के किनारे बसे होदिएदा शहर को यमन की लाइफलाइन कहा जाता है, जहां के बंदरगाह पर ही देश का 90 फीसदी से ज्यादा आयात निर्भर है। यमन में 2015 से अशांति चल रही है, जब हौथी विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर चुनी हुई सरकार को निष्कासित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व में सुन्नी मुस्लिम देशों के गठबंधन ने तब यमन में सैन्य हस्तक्षेप करते हुए सरकार को समर्थन दिया था। तब से चल रहे संघर्ष में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार करीब 1.4 करोड़ यमन नागरिकों में से आधे से अधिक मानव निर्मित भुखमरी का शिकार होकर मौत के कगार पर हैं। इस संघर्ष के जारी रहने को रियाद और तेहरान बीच तनातनी का नतीजा माना जा रहा है।

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली ने की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर की विशेष राजदूत व हॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री एंजेलिना जॉली रविवार को यमन की स्थिति पर चुप रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संघर्ष के खात्मे के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा, हम देख रहे हैं कि यमन में हालात भयानक बिंदु पर पहुंच चुके हैं। यमन अब मानव निर्मित भुखमरी के कगार पर हैं और हैजा महामारी के पिछले कई दशक में विश्व में सबसे खतरनाक स्तर का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed