{"_id":"6255cd7bb574940b185f4ec2","slug":"more-than-10000-killed-in-mariupol-and-ukraine-claim19500-russian-soldiers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: मैरियूपोल में 10000 से ज्यादा की मौत, दावा- रूस के 19500 सैनिक मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: मैरियूपोल में 10000 से ज्यादा की मौत, दावा- रूस के 19500 सैनिक मारे गए
Wed, 13 Apr 2022 12:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:35 AM IST
सार
यूक्रेन में इस समय रूसी सेना के हमलों के केंद्र में देश का पूर्वी भाग है। यहां के दोनेस्क, लुहांस्क, खारकीव और मैरियुपोल में रूसी सेना पूरी ताकत से हमले कर रही है। यूक्रेन की सेना भी सख्त जवाब दे रही है लेकिन उसके पास हथियारों की कमी आड़े आ रही है। यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूस के 732 टैंकों और 157 विमानों को तबाह कर 19,500 सैनिकों को मार गिराया है।
विज्ञापन
यूक्रेन में तबाही का एक मंजर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह सप्ताह की रूसी घेराबंदी ने दक्षिणी बंदरगाह शहर मैरियूपोल में 10,000 से ज्यादा नागरिकों की जान ले ली और सड़कों पर लाशें बिछा डालीं। यह जानकारी शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको ने दी। उधर, जंग के 48वें दिन रूस ने कीव के पास 2 हथियार डिपो तबाह कर डाले। जबकि यूक्रेन ने दावा किया कि उसने जंग में रूस के 19,500 सैनिकों को मार गिराया है।
विज्ञापन
मैरियूपोल के मेयर ने बताया कि एक रूसी काफिले और सैन्य दस्ते ने मैरियूपोल में मौत का तांडव रचा जबकि रूसी बलों ने बाहरी दुनिया से नरसंहार को छिाने के लिए कई कोशिशें कीं। बॉयचेंको ने कहा, वहां मृतक संख्या 20,000 को पार कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रूसी बल यहां नरसंहार के सुबूत मिटाने के लिए शवों को निपटाने के मकसद से वाहनों पर चलते-फिरते श्मशान उपकरण भी लाए थे। वह कई शवों को एक बड़ शॉपिंग सेंटर में भी ले गई जहां भंडारण सुविधाएं और रेफ्रिजरेटर हैं।
विज्ञापन
इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी मिसाइलों ने खमेलनित्स्की और कीव में दो हथिहार डिपो को नष्ट कर दिया है। उधर, यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूस के 732 टैंकों व 157 विमानों को तबाह कर 19,500 सैनिकों को मार गिराया है।
अब भी निकल रहे शव, रूस जिम्मेदार
लिथुआनिया की प्रधानमंत्री इंग्रिडा सिमोनीटे जब कीव के पास बोरोड्यांका पहुंचीं तो वहां बचाव दल को मलबे के नीचे कई शव मिले। उन्होंने ट्वीट किया, इस बर्बादी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। रूस ने जो नरसंहार किया है उसके लिए उसे दंडित किया जाना चाहिए। हमें रूस को रोकना होगा।
रूस का हमले रोकने से इनकार
यूक्रेन में इस समय रूसी सेना के हमलों के केंद्र में देश का पूर्वी भाग है। यहां के दोनेस्क, लुहांस्क, खारकीव और मैरियुपोल में रूसी सेना पूरी ताकत से हमले कर रही है। यूक्रेन की सेना भी सख्त जवाब दे रही है लेकिन उसके पास हथियारों की कमी आड़े आ रही है।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया भर से हथियारों की मांग की है। वह रूस से युद्ध रोककर वार्ता करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन रूस ने हमले रोकने से इनकार कर दिया है।