{"_id":"5fb6f21d653b7c7502574d23","slug":"more-danger-of-coronavirus-in-closed-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: बंद कमरे में कोरोनावायरस का ज्यादा खतरा, ये है वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona Virus: बंद कमरे में कोरोनावायरस का ज्यादा खतरा, ये है वजह
Fri, 20 Nov 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है लगातार देश विदेश में मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं कहीं कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। वहीं कोरोना को लेकर डॉक्टरों ने भी चेताया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है घरों, दफ्तरों और अन्य कार्यालयों में कोरोना वायरस ज्यादा घातक हो सकता है। इस खुलासे के बीच मौसम को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो पिछले साल भी सर्दी में कोरोना तेजी से फैला था। अब ठंड भी शुरू हो चुकी है। सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
अमेरिका के डॉक्टरों का कहना है घरों में लोग इकठ्ठा रहते हैं,साथ ही पार्टी या डिनर भी साथ ही करते हैं, इसकी वजह से कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। और कोरोना तेजी से फैलने लगता है और सर्दी के मौसम में हर कोई बाहर के बजाय अंदर ही रहना चाहता है। जो कि कोरोना के समय घातक हो सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दें इस तरह की खबरें पहले भी आईं थी, कि चारदीवारी के अंदर कोरोना ज्यादा तेजी से फैलता है। इसके लिए गर्मियों में एसी चलाने को लेकर भी सरकार की तरफ से गाइडलाइन्स जारी की गई थी।