फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more corona virus cases rise in britain so lockdown announced in france again

ब्रिटेन: कोरोना के 24,701 नए मामले, फ्रांस में दोबारा लगेगा लॉकडाउन

Fri, 30 Oct 2020 02:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
more corona virus cases rise in britain so lockdown announced in france again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 24701 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 942275 हो गई है। इसके साथ ही 310 ने कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


लॉकडाउन लगाने को मजबूर हुए फ्रांस और जर्मनी
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का फिर से संक्रमण बढ़ गया है। इसके चलते इन देशों ने फिर से रात में कर्फ्यू सहित कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 44,884,948 हो गई है। इस वायरस के चलते अब तक 1,180,960 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है, जो कि नवंबर के अंत तक लागू रहेगी। आज से शुरू होने वाली प्रतिबंधों के तहत लोगों को सिर्फ आवश्यक काम और मेडिकल कारणों के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी। रेस्तरां और बार बंद रहेंगे, लेकिन स्कूल और कारखाने खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जर्मनी ने भी एक महीने तक आंशिक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। चांसलर एंजेला मर्केल और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मिल कर इसका एलान किया। नए नियम दो नवंबर से लागू होंगे। इन नियमों में रेस्तरां और बार बंद रहेंगे। हालांकि, खाना पैक करवा कर ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा  सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल और जिम भी बंद रहेंगे।


ईरान: कोरोना से दैनिक स्तर पर सबसे अधिक मौतें
ईरान में बुधवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतें की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 415 लोगों की मौत हुई है। ईरानी स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, रातोंरात इसके बाद कुल संख्या बढ़कर 588,648 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed