{"_id":"60a877198ebc3eb2ab55ceb5","slug":"monopoly-case-from-app-store-apple-will-defend-against-ceos-tim-cook-testimony","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप स्टोर से एकाधिकार जमाने का मामला: सीईओ टिम कुक की गवाही से बचाव करेगा एपल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एप स्टोर से एकाधिकार जमाने का मामला: सीईओ टिम कुक की गवाही से बचाव करेगा एपल
Sat, 22 May 2021 08:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कैलिफोर्निया
एजेंसी, कैलिफोर्निया
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 22 May 2021 08:44 AM IST
सार
- एपल का कहना है कमीशन के जरिए वह एप डेवलपर्स को साइबर सुरक्षा देता है साथ ही इनोवेशन को भी बढ़ावा दे रहा है
- एपिक गेम्स की कोशिश है कि वह आईफोन व आईपैड में अपने और अपने जैसे डेवलपर्स के एप बिना कमीशन पहुंचाएं
विज्ञापन
Apple CEO Tim Cook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय मोबाइल गेम फोर्टनाइट बनाने वाली कंपनी एपिक गेम्स द्वारा एपल कंपनी पर अमेरिका में दायर मुकदमे में एपल सीईओ टिम कुक को गवाह के तौर पर पेश कर सकती है। एपल पर आरोप है उसने एप स्टोर के जरिए अनुचित एकाधिकार कायम किया व एप डेवलपर्स से कमीशन वसूल रहा है। जो कमीशन नहीं देता उसके एप अपने प्लेटफार्म से ब्लॉक कर देता है।
विज्ञापन
कुक के जरिए एपल आरोपों पर अपना बचाव करेगी। एपल का कहना है कमीशन के जरिए वह एप डेवलपर्स को साइबर सुरक्षा देता है। इनोवेशन को भी बढ़ावा दे रहा है। उसने एप स्टोर पर 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
विज्ञापन
अमेरिका में कारोबारी जगत के लिए नुकसानदेह एकाधिकारवादी व स्पर्धारोधी व्यवहार पर दायर इस केस में एपिक गेम्स की कोशिश है कि वह आईफोन व आईपैड में अपने और अपने जैसे डेवलपर्स के एप बिना कमीशन पहुंचाएं। इसलिए एपल के एकाधिकारवादी व्यवहार को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
2011 से नीति पर जिरह
विशेषज्ञों के अनुसार, टिम कुक बतौर गवाह आते हैं तो वकील उन्हें लंबे समय तक जिरह में उलझा कर एपल की कारोबारी रणनीति बाहर लाने की कोशिश करेंगे। खासतौर से स्टीव जॉब्स की कैंसर से हुई मृत्यु के बाद अपनाई नीतियों और टीम के फैसलों पर खुलासे हो सकते हैं।