फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alert: Monkeypox virus remains active on these devices for many days

Monkeypox: इन उपकरणों पर कई दिन सक्रिय रहता है मंकीपॉक्स वायरस, छूने में बरतें सावधानी

Sat, 20 Aug 2022 09:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Aug 2022 09:44 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अब तक 92 देशों में मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें पिछले सप्ताह लगभग 7,500 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें करीब 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
Alert: Monkeypox virus remains active on these devices for many days
Monkeypox - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर एक अमेरिकी अध्ययन में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। अमेरिका की रोग नियंत्रण संस्था सीडीसी के शोध में कहा गया है कि मंकीपॉक्स वायरस कई उपकरणों, जिनमें घरेलू उपकरण भी शामिल हैं, पर अनेक दिनों तक जीवित रहता है। 

विज्ञापन

सीडीसी द्वारा मंकीपॉक्स पर किए गए एक नए अध्ययन से पता चला है कि वायरस नियमित रूप से कीटाणुरहित (disinfected) करने के बाद भी कई दिनों तक कई सामान्य घरेलू वस्तुओं जीवित पर रह सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अब तक 92 देशों में मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें पिछले सप्ताह लगभग 7,500 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें करीब 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन

सीडीसी ने अध्ययन के लिए दो मंकीपॉक्स रोगियों के निवास का परीक्षण किया। इन आवासों की सतह को नियमित रूप कीटाणुरहित किया जाता था। रोगी दिन में कई बार हाथ धोते थे और कई बार स्नान करते थे। इसके बावजूद शोधकर्ताओं में बीमारी के लक्षण नजर आने के 20 दिन बाद भी 70 फीसदी सतहों पर मंकीपॉक्स वायरस पाया गया। घर के जिन हिस्सों या वस्तुओं पर वायरस मिला, इनमें सोफे, कंबल, कॉफी मशीन, कंप्यूटर माउस और बिजली के स्विच शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed