फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monkeypox virus case confirmed in UK after Nigeria travel link Latest News Update

ब्रिटेन: मंकीपॉक्स वायरस के मामले की पुष्टि, संक्रमित व्यक्ति नाइजीरिया से आया था

Sun, 08 May 2022 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 05:51 PM IST
सार

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ संक्रमण है। यह लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता। इसके लक्षण भी मामूली होते हैं। इसमें अधिकतर मामलों में रोगी कुछ सप्ताह में ठीक हो जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में बीमारी गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
Monkeypox virus case confirmed in UK after Nigeria travel link Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस के मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चूहे जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में होने वाले मंकीपॉक्स वायरस के एक मामले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति हाल ही में नाइजीरिया से आया है और संभवत: वहीं उसे यह संक्रमण हुआ।

विज्ञापन


ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ संक्रमण है। यह लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता। इसके लक्षण भी मामूली होते हैं। इसमें अधिकतर मामलों में रोगी कुछ सप्ताह में ठीक हो जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में बीमारी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


एजेंसी में क्लीनिकल एंड इमर्जिंग इन्फेक्शन्स के निदेशक डॉ. कोलिन ब्राउन ने शनिवार को कहा कि हम एनएचएस इंग्लैंड और एनएचएस सुधार (एनएचएसईआई) के साथ काम कर रहे हैं ताकि पहले पुष्टि वाले मामलों में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों तक पहुंचकर उन्हें जरूरी सलाह दे सकें। संक्रमित व्यक्ति का उपचार सेंट थॉमस अस्पताल में विशेष इकाई में किया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर निकोलस प्राइस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed