फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monkeypox : Touching computer mouse also threatens monkeypox, US government claimed on basis of research

Monkeypox Symptoms : कंप्यूटर-माउस छूने से भी मंकीपॉक्स का खतरा, अमेरिकी सरकार ने शोध के आधार पर किया दावा

Sun, 21 Aug 2022 06:28 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 21 Aug 2022 06:28 AM IST
सार

Monleypox : अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को घरेलू पालतू जानवरों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जानवरों में वायरस से ग्रस्त होने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
Monkeypox : Touching computer mouse also threatens monkeypox, US government claimed on basis of research
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

विस्तार

Monleypox : अमेरिकी सरकार ने दावा किया कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो सकता है। अमेरिकी रोग नियंत्रण निकाय (सीडीसी) की नई रिसर्च में इस बात के सबूत मिले हैं कि मंकीपॉक्स वायरस नियमित रूप से सैनिटाइजेशन के बाद कई दिनों तक कई सामान्य घरेलू वस्तुओं पर रह सकता है। सीडीसी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए दो मंकीपॉक्स रोगियों के घर का परीक्षण किया।

विज्ञापन


घरों की सतह को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाता था। रोगी दिन में कई बार हाथ धोते थे और नहाते थे। इसके बावजूद 20 दिन बाद भी 70 फीसदी सतहों पर मंकीपॉक्स पाया गया। घर के जिन हिस्सों या वस्तुओं पर वायरस मिला, इनमें सोफे, कंबल, कॉफी मशीन, कंप्यूटर-माउस और बिजली के स्विच शामिल हैं। हालांकि, सीडीसी ने यह स्पष्ट किया कि इनमें किसी भी वस्तु या सतह पर कोई जीवित वायरस नहीं पाया गया।
विज्ञापन


पालतू मवेशियों से भी संक्रमण का खतरा
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को घरेलू पालतू जानवरों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जानवरों में वायरस से ग्रस्त होने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


92 देशों में अब तक फैला संक्रमण

  • इन देशों में मंकीपॉक्स के 35 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
  • मंकीपॉक्स संक्रमण से दुनियाभर में अब तक 12 मरीजों की जान जा चुकी है।

ये हैं इसके लक्षण
सीडीसी के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण चिकनपॉक्स की तरह ही होते हैं। ये ज्यादा खतरनाक नहीं है। इसके प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, बुखार, शरीर में दर्द और कमर दर्द, ठंड लगना, थकान महसूस करना, चेहरे और मुंह के अंदर छाले होना, हाथ-पैर में चकत्ते होना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed