फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mogadishu hotel attack: Somali forces end jihadist siege at Mogadishu hotel gunmen dead

Mogadishu Hotel Attack: सोमालिया में 30 घंटे में गईं 30 जानें, काबू में होटल हयात के हालात, आतंकवादी ढेर

Sun, 21 Aug 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मोगादिशु।
एजेंसी, मोगादिशु। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 05:20 AM IST
सार

आतंकवादियों से चली इस मुठभेड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हैं। आतंकियों ने मुंबई हमले की तरह अंधाधुंध फायरिंग कर लोगों की हत्या की और काफी लोगों को बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
Mogadishu hotel attack: Somali forces end jihadist siege at Mogadishu hotel gunmen dead
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में नामी हयात होटल में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई खत्म हो गई है। हमले के लगभग 30 घंटे बाद सोमाली सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से होटल को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं कितने आतंकवादी इस कार्रवाई में मारे गए हैं इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सोमालिया सरकार रविवार सुबह इस बारे में प्रेसवार्ता करेगी।

विज्ञापन


आतंकवादियों से चली इस मुठभेड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हैं। आतंकियों ने मुंबई हमले की तरह अंधाधुंध फायरिंग कर लोगों की हत्या की और काफी लोगों को बंधक बना लिया था। सोमाली अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम को हयात होटल पर अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा बंदूक और बम हमले में दर्जनों लोग मारे और घायल हो गए।
विज्ञापन


अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमलावरों ने दो कारों में बम विस्फोट किए और अंधाधुंध गोलियां भी चलाईं। एक कार होटल के पास बैरियर से टकराई तो दूसरी होटल के गेट से जा टकराई। दोनों कारों में हुए जोरदार धमाकों से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। मरने वालों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। होटल के अंदर कई धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने बच्चों समेत कई लोगों को सुरक्षित बचाया है।  पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने होटल की इमारत में घुसने से पहले उसके बाहर धमाके किए।

लोगों को बनाया ढाल
खुफिया अधिकारी मोहम्मद ने बताया, बंदूकधारियों ने होटल की दूसरी मंजिल पर काफी लोगों को बंधक बना ढाल की तरह इस्तेमाल किया, ताकि उन पर भारी हथियारों का इस्तेमाल न हो सके। धमाकों से शुक्रवार देर रात धुएं के गुबार देखे गए और शनिवार को रात तक राजधानी में गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। इस लड़ाई में होटल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।


सोमालिया के लोगों के साथ खड़ा है भारत
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल पर अल-शबाब के आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत ने हताहतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सोमालिया की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed