मोदी ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, गिरा हुआ फूल खुद उठा सबको चौंकाया, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे पर ह्यूस्टन पहुंचे हैं। स्वच्छता के प्रति देश में जागरुकता लाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी छोटी सी घटना हुई जिसने संदेश दिया कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
दरअसल यहां मोदी का स्वागत करने के दौरान उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया गया, जिसमें से एक फूल नीचे गिर गया और मोदी ने सभी को चौंकाते हुए खुद से उसे उठाया।
‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मोदी जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यहां शनिवार को पहुंचे। यहां एक अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया। इसी दौरान एक फूल गुलदस्ते से गिर गया, जिसे मोदी ने खुद से उठाया।
बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन लिंकन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार उन्हें ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है। दो अक्टूबर, 2014 से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत करीब 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण भारत में हो चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.