फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Missing nine minor after the earthquake in Poland continues to seek Miners

पोलैंड में भूकंप के बाद लापता नौ अवयस्क खनिकों की तलाश जारी

Wed, 30 Jan 2019 03:30 PM IST
अजय सिंह भाषा, वारसा
भाषा, वारसा Published by: अजय सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Missing nine minor after the earthquake in Poland continues to seek Miners
iran earthquake
 पोलैंड के दक्षिण पश्चिम में भूकंप आने के बाद, वहां स्थित रुद्ना खदान में काम कर रहे नौ अवयस्क खनिक लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


तांबे की खदान की संचालक कंपनी केजीएचएम ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया ‘‘खतरे वाली जगह में 32 लोग थे। फिलहाल नौ अवयस्क खनिकों की तलाश की जा रही है। सात कामगारों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’’ 


कंपनी की प्रवक्ता लिडिया मार्सीन्कोव्स्का बार्टकोवियक ने प्रसारक टीवीएन24 को बताया कि पहले केजीएचएम ने लापता लोगों की संख्या 14 बताई थी। इनमें से पांच को खोज कर बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


केजीएचएम ने बताया कि भूकंप 770 मीटर की गहराई पर दोपहर को आया। तब खनिक भोजन कर रहे थे। 

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी गांव ग्रेबोसाइस के समीप आए इस भूकंप की तीव्रता 4.1 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed