{"_id":"5ed01a298ebc3e908a7183f9","slug":"minneapolis-viral-video-of-disabled-woman-surfaced-social-media-divided-into-two-factions","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग महिला का सामने आया वायरल वीडियो, दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विकलांग महिला का सामने आया वायरल वीडियो, दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया
Fri, 29 May 2020 01:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
घटना का वायरल वीडियो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड दंगों के दौरान, एक ऐसी घटना हुई जिसने सोशल मीडिया को दो धड़ों में बंट दिया है। दरअसल यहां प्रदर्शकारियों ने व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला के सिर में घूंसा मारा और फायर एक्सटिंग्विशर से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जहां दावा किया जा रहा है कि महिला दंगों के दौरान इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसके सामने कुछ लोग स्टोर को लूटने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में वह लोगों को रोकने के लिए 'शांतिपूर्ण तरीके से विरोध' कर रही थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने महिला पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना का दूसरा पक्ष
हालांकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला खुद हिंसा के लिए जिम्मेदार है। वीडियो में स्टोर के बाहर खड़ी भीड़ की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कुछ लोग चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि महिला के पास एक चाकू है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष का दावा है कि वीडियो में महिला के हाथ में एक धारदार सामान दिख रहा है, जो असल में चाकू है। इस पक्ष का कहना है कि महिला ने लोगों पर पहले हमला किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपने बचाव में वापस महिला पर हमला किया।
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष महिला को पीड़ित बता रहा है तो वहीं, दूसरा पक्ष का कहना है कि महिला ही इस हिंसा की जिम्मेदार है।