फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military parade will be held on the 250th anniversary of the American Army and Trump's birthday

US: अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और ट्रंप के जन्मदिन पर होगी सैन्य परेड, किए जा रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

Tue, 10 Jun 2025 08:02 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 10 Jun 2025 08:02 AM IST
सार

अमेरिकी सेना की वर्षगांठ पर सैन्य परेड को लेकर आयोजन कुछ महीने पहले होना था, लेकिन ट्रंप ने अपने जन्मदिन के मौके पर वर्षगांठ मनाने की मंशा जताई थी। इसके बाद ट्रंप के जन्मदिन पर ही सैन्य परेड कराने की तैयारी की गई। आयोजन को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Military parade will be held on the 250th anniversary of the American Army and Trump's birthday
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में शनिवार को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 79वां जन्मदिन मनाने की तैयारी हो रही है। इस मौके पर सैन्य परेड होगी। इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 18 मील इलाके में फेंसिंग की गई हैं। जबकि 175 मैग्नेटोमीटर लगाए गए हैं।  सीक्रेट सर्विस के वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस के मैट मैककूल ने कहा कि हम भारी भीड़ के लिए तैयारी कर रहे हैं। 18 मील से अधिक एंटी-स्केल फेंसिंग लगाई जाएगी। जबकि कई ड्रोन हवा में होंगे। कोलंबिया का पूरा जिला आमतौर पर ड्रोन के लिए नो-फ्लाई जोन होगा।
विज्ञापन


सीक्रेट सर्विस के वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस के मैट मैककूल ने कहा कि हम भारी भीड़ के लिए तैयारी कर रहे हैं। 18 मील से अधिक एंटी-स्केल फेंसिंग लगाई जाएगी। जबकि कई ड्रोन हवा में होंगे। कोलंबिया का पूरा जिला आमतौर पर ड्रोन के लिए नो-फ्लाई जोन होगा। सेना के अधिकारियों का अनुमान है कि शाम की सैन्य परेड में लगभग दो लाख लोग शामिल होंगे। मैककूल ने कहा कि हम लाखों लोगों के लिए तैयार हैं। हमारे पास एक टन मैग्नेटोमीटर है। अगर दस लाख लोग आते हैं, तो हमें कुछ लाइनें लगानी पड़ेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्यों जल रहा अमेरिका का लॉस एंजेलिस? ट्रंप ने उतारे कमांडो, जानिए कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में मनेगा जन्मदिन, रात में होगी परेड
कार्यक्रम के दौरान दिन में ट्रंप का जन्मदिन समारोह मनाया जाएगा। जबकि रात के वक्त सैन्य परेड होगी। इसके लिए सुरक्षा चौकियों पर 175 मैग्नेटोमीटर लगाए जाएंगे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की प्रमुख पामेला स्मिथ ने कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि लोग कार्यक्रम में समय से पहले आएं। साथ ही कारों की जगह मेट्रो से पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह बड़ा आयोजन है। हम जनता पर भरोसा कर रहे हैं कि वे हमारे लिए अतिरिक्त कान और आंखें बनेंगे।

सेना की वर्षगांठ के जश्न की योजना महीनों पहले से ही बनाई जा रही थी। लेकिन ट्रंप ने इस कार्यक्रम को बदल दिया था। वे 79वें जन्मदिन पर कार्यक्रम कराना चाह रहे थे। उन्होंने 60 टन के एम1 अब्राम युद्धक टैंकों और पैलाडिन स्व-चालित हॉवित्जर के साथ शहर की सड़कों पर घूमते हुए एक विशाल सैन्य परेड का एलान किया गया था। 


ये भी पढ़ें: सिंगापुर में 1800 साल पुराने श्री सिवन मंदिर में भव्य अभिषेक समारोह, 20,000 श्रद्धालुओं हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए की जा रही तैयारी
अमेरिका ने सैन्य परेड को राष्ट्रीय विशेष सुरक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। ऐसे कार्यक्रमों में बड़ी भीड़ जुटती है और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की संभावना होती है। इसके लिए डीसी अधिकारियों, एफबीआई, कैपिटल पुलिस और वॉशिंगटन के नेशनल गार्ड दल को तैयार किया गया है। यह सभी खुफिया सेवा के नेतृत्व में काम करेंगे।  

अधिकारियों का कहना है कि वे विरोध प्रदर्शनों को लेकर सतर्क हैं। मैककूल ने कहा कि लॉस एंजिलिस में जो कुछ हो रहा है, उस पर ध्यान दे रहे हैं। हम तैयार रहेंगे। जबकि एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड कार्यालय के एजेंट फिलिप बेट्स ने कहा कि आयोजन को लेकर कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed