फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military coup in Myanmar 701 killed 3100 people detained 650 arrest warrants issued during protests

म्यांमार: अब तक 701 लोगों की मौत, 3100 हिरासत में

Tue, 13 Apr 2021 02:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कुआलालंपुर
एजेंसी, कुआलालंपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Apr 2021 02:02 AM IST
सार

  • विरोध प्रदर्शन के खिलाफ 650 गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं
  • कार्रवाइयों के बावजूद देश में प्रदर्शनकारी सैन्य शासन का विरोध कर रहे हैं

विज्ञापन
Military coup in Myanmar 701 killed 3100 people detained 650 arrest warrants issued during protests
म्यांमार में जुंटा शासन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

म्यांमार की सेना द्वारा एक फरवरी को देश में किए तख्तापलट के बाद से अब तक कम से कम 701 लोगों को मारा जा चुका है। इसके अलावा 3.100 लोगों को हिरासत में लिया गया और विरोध प्रदर्शन के खिलाफ 650 गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। इन कार्रवाइयों के बावजूद देश में प्रदर्शनकारी सैन्य शासन का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह आंकड़े राजनीतिक कैदियों के लिए सहायता संगठन (एएपीपी) ने जारी किए हैं। संगठन ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि जिन इलाकों में सुरक्षा बलों ने नागरिकों के अधिकारों पर खुला हस्तक्षेप किया वहां के लोग सबसे ज्यादा हताहत हुए हैं। इस रिपोर्ट में आंकड़ा अपडेट किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा देश की एनाडोलू एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना द्वारा बागो कस्बे में शुक्रवार और शनिवार को किए गए दमन चक्र में कम से कम 82 लोग मारे गए हैं। बता दें कि सैन्य तख्तापलट के बाद से अब तक देश की नेता आंग सान सूकी समेत कई सत्तारूढ़ पदाधिकारियों को रिहा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईयू ने कहा, वैश्विक कदमों को रोक रहे चीन-रूस
यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश नीति प्रमुख जोसफ बॉरल ने कहा है कि रूस और चीन मिलकर म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कदम नहीं उठाने दे रहे हैं। उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए म्यांमार को हथियार देने से रोकने में इन देशों ने अड़चन पैदा की है। चीन म्यांमार को दूसरा सबसे बड़ा हथियार सप्लाई करने वाला देश है और रूस दूसरा। बॉरल ने कहा, इन हालात में समाधान निकालना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed