फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mike Pompeo says leaked documents show Chinese authorities are involved in repression of Muslims

शिनजियांग में मुसलमानों व अल्पसंख्यकों के दमन में शामिल हैं चीनी अधिकारी : माइक पोम्पियो

Wed, 27 Nov 2019 06:21 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Nov 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo says leaked documents show Chinese authorities are involved in repression of Muslims
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि लीक हुए दस्तावेज यह बताते हैं कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मुसलमानों व अन्य अल्पसंख्यकों को क्रूरता से नजरबंद करने और व्यवस्थित दमन में चीनी अधिकारी शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी मीडिया में लीक हुए इन दस्तावेजों के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उइगर मुस्लिमों पर बिल्कुल भी दया नहीं दिखाने के निर्देश दिए हैं। पिछले तीन साल में शिनजियांग में लाखों मुस्लिम या तो हिरासत में ले लिए गए या फिर जेल में ठूंस दिए गए।
विज्ञापन


करीब 4000 पन्नों की इस रिपोर्ट में सीधे तौर पर जिनपिंग द्वारा आदेश देने की बात नहीं की गई है। हालांकि, इसमें इनके तेजी से फैलने और इन्हें जल्द से जल्द खत्म करने की बात कही गई है। चीन के ही एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा लीक किए गए इन दस्तावेजों में यह भी दावा किया गया है कि बीजिंग इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ है कि इसके लिए उसे आलोचना झेलनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed