फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Microsoft Server Down Explained Windows Antivirus nasty Flight Medical banking services effected

Microsoft Server Down: विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का एंटीवायरस ही बना वायरस, दुनियाभर में उथल-पुथल; जानिए सबकुछ

Sat, 20 Jul 2024 05:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 05:06 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के दुनियाभर में कारण हजारों उड़ानें थम गईं। ऑनलाइन सेवाओं पर भी असर पड़ा। बैंकिंग, स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित रहीं। भारत समेत पूरी दुनिया में 33,139 उड़ानों पर मार पड़ी। खामी 17 घंटे बाद दुरुस्त की जा सकी।

विज्ञापन
Microsoft Server Down Explained Windows Antivirus nasty Flight Medical banking services effected
Microsoft - फोटो : Microsoft

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के अपडेट में आई तकनीकी खामी ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। लाखों कंप्यूटर अचानक ठप हो गए, जिससे हजारों उड़ानें रद्द या देर से चलीं। बैंकिंग सिस्टम को झटका लगा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, मीडिया को अपना प्रसारण रोकना पड़ा, कारोबारी जगत हलकान रहा। अकेले अमेरिका में 911 सेवाएं बाधित रहीं। शुक्रवार रात करीब दस बजे 17 घंटे की दुश्वारियों के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया कि गड़बड़ी दुरुस्त कर ली गई है।

विज्ञापन


दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले कंप्यूटरों के साथ यह स्थिति पैदा हुई। समस्या मूल रूप से उन कंप्यूटरों में आई, जो माइक्रोसॉफ्ट की उस क्लाउड सेवा का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसमें क्राउडस्ट्राइक का फायरवॉल सिस्टम था। भारत में विमानन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा, कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा, एअर इंडिया, विस्तारा जैसी सभी एयरलाइंस की ऑनलाइन चेक-इन सेवाओं में व्यवधान आ गया। हवाईअड्डों पर चेक-इन काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि विश्वभर के उद्योग अपने नेटवर्क को हैकरों और बाहरी दखल से बचाने के लिए साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। क्राउडस्ट्राइक इस सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा था और अपडेट में आई तकनीकी खामी से यह स्थिति पैदा हुई। क्राउडस्ट्राइक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉर्ज कुर्ट्ज ने कहा, हम ग्राहकों को नवीनतम अपडेट के लिए पोर्टल के जरिये सहायता दे रहे हैं और अपनी वेबसाइट पर पूर्ण और निरंतर अपडेट देना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले-हमारे बैंक और बाजार प्रभावित नहीं
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार लगातार माइक्रोसॉफ्ट के साथ संपर्क में है। इस आउटेज का हमारे देश की बैंकिंग, भुगतान और बाजार प्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ा है। हमारा एनआईसी नेटवर्क इससे प्रभावित नहीं है। वहीं, आरबीआई ने भी कहा कि ज्यादातर बैंकों की महत्वपूर्ण कंप्यूटर प्रणाली क्लाउड पर नहीं है, इसलिए उनपर इस वैश्विक गड़बड़ी का कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि आरबीआई ने 10 बैंकों व गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के कामकाज में मामूली प्रभाव की बात कही है।

एयरलाइंस सर्वाधिक प्रभावित
फ्लाइट अवेयर के मुताबिक पूरी दुनिया में शुक्रवार को 33,139 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, जबकि करीब 3,750 उड़ानें रद्द हुईं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 788 उड़ानें डेल्टा एयरलाइन की रद्द हुईं। जबकि, अटलांटा एयरपोर्ट पर सर्वाधिक 155 उड़ानें रद्द हुईं।

  • भारत में इंडिगो की 200 उड़ानें रद्द हुईं। एअर इंडिया की 110 उड़ानें देरी से चलीं व तीन रद्द हुईं। अकासा की 45 उड़ानें देरी से व 2 रद्द हुईं। स्पाइसजेट की 86 उड़ानें देरी से चलीं व 17 रद्द की गईं।
  • दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर 27 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 247 के उड़ने में देरी हुई। मुंबई के हवाईअड्डे पर 168 उड़ानों में देरी हुई, जबकि छह रद्द हुईं।
  • हवाईअड्डों पर कंप्यूटर से होने वाला सारा काम हाथों से करना पड़ा। चेक-इन व बोर्डिंग पास जारी करने में विमानन कर्मियों को आधा घंटा से अधिक का समय लग रहा था।

कुछ सर्वरों पर निर्भरता खतरनाक
विश्व की अर्थव्यवस्था में चुनिंदा सॉफ्टवेयरों पर भारी निर्भरता से क्या असर हो सकते हैं, शुक्रवार की घटना इसका उदाहरण है। अमेरिका, यूरोप समेत दर्जनों देशों में बैंकिंग व स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट के साथ गूगल व अमेजन सर्वर व क्लाउड सेवा देने वाली बड़ी कंपनियां हैं। ज्यादातर देश व कंपनियां इन पर ही निर्भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed