फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Microsoft Names CEO Satya Nadella as Chairman

उपलब्धि: भारतवंशी सत्य नडेला बने माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमैन, पहले थे कंपनी के सीईओ

Thu, 17 Jun 2021 08:41 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 17 Jun 2021 08:41 AM IST
सार

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला नित नए सफलता के सोपान पर चढ़ते जा रहे हैं।अब माइक्रोसॉफ्ट ने सत्या नडेला को कंपनी का चैयरमैन बनाया है। 

विज्ञापन
Microsoft Names CEO Satya Nadella as Chairman
सत्या नडेला - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला नित नए सफलता के सोपान पर चढ़ते जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला को कंपनी का अध्यक्ष नामित किया है। सत्या नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे। कंपनी ने बयान जारी कर यह जानकरी दी। 

विज्ञापन


सत्या नडेला वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने थे। इसके बाद सत्या नडेला ने लिंकडइन, न्यूनस कम्युनिकेशंस और जेनीमैक्स जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान जारी सत्या नडेला को कंपनी का चैयरमैन बनाए जाने की जानकारी दी। इसमें कहा है कि सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट के नए चैयरमैन होंगे। नडेला से पहले थॉम्पसन कंपनी के चैयरमैन थे। थॉम्पसन अब प्रमुख स्वतंत्र निदेशक रहेंगे। वर्ष 2014 में थॉम्पसन ने बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पद संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अब कंपनी के बोर्ड में नहीं हैं। वे बिल एवं मेलिंडा गेट्स के परोपकारी कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं। कंपनी ने हाल में ही प्रति शेयर 56 सेंट का तिमाही लाभांश देने का निर्णय लिया है। 


हैदराबाद से हुई नडेला की स्कूली शिक्षा 
सत्या नडेला का जन्म भारत के हैदराबाद में साल 1967 में हुआ था। उनके पिता एक प्रशासनिक अधिकारी और मां संस्कृत की लेक्चरर थीं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से करने के बाद साल 1988 में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे कंप्यूटर साइंस में परास्नातक करने के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने 1996 में शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed