अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल: 10,000mAh बैटरी वाले फोन मिल रही बंपर छूट, दिनभर चार्जिंग का झंझट होगा खत्म, देखें लिस्ट
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिल रही है। इन ऑफर्स में करीब 60 हजार से कम कीमत वाले प्रीमियम फोन के साथ 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भी शामिल हैं। कुछ मॉडल में फास्ट चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन सेल में कौन-से फोन किस कीमत पर मिल रहे हैं और इनमें क्या खास है...

विस्तार
फेस्टिवल नजदीक आते ही ऑनलाइन शॉपिंग लवर्स के लिए खुशियों का पिटारा खुल गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सेल्स पूरी तरह लाइव हो चुकी हैं। अगर आप काफी समय से अपने पुराने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे थे, तो यह टाइम आपके लिए सही साबित हो सकता है, क्योंकि इस समय 60 हजार रुपये से कम कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स से लेकर 10,000mAh तक की दमदार बैटरी वाले फोन भारी छूट और बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस सेल में किस फोन पर आपकी कितनी बचत हो सकती है...
अमेजन सेल में 60 हजार से कम में मिल रहे ये स्मार्टफोन
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 में कई स्मार्टफोन अपनी बताई गई पुरानी कीमतों से कम पर उपलब्ध हैं। इनमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले मॉडल शामिल हैं।
ओप्पो रेनो 16c 5G
इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 79,999 से घटकर लगभग 57,999 हो गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का 3.5x टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वनप्लस 15R एसीई एडिशन
इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 से घटकर 56,999 हो गई है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर चलता है और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर की वजह से यह उन यूजर्स के लिए विकल्प हो सकता है, जो फोन पर गेमिंग और दूसरे भारी काम करते हैं।
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5G
इस स्मार्टफोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 74,999 के बजाय 55,990 में मिल रहा है। फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। इसमें 24GB तक रैम सपोर्ट का भी दावा किया गया है।
इसमें 6.83 इंच का 1.5K ट्रूकलर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वनप्लस 15R
वनप्लस 15R की कीमत ₹61,000 से घटकर ₹56,999 हो गई है। इसमें भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 7,400mAh की बैटरी है, जो बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फीचर चार्जिंग के दौरान फोन की बैटरी के बजाय सीधे सिस्टम को पावर देने में मदद कर सकता है।
फ्लिपकार्ट सेल में 10,000mAh बैटरी वाले फोन पर छूट
अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में मिल रहे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भी देख सकते हैं। यहां दो ऐसे मॉडल दिए गए हैं, जिनमें 10,000mAh से ज्यादा या उसके बराबर क्षमता की बैटरी मिलती है।
रियलमी P4 पावर 5G
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। लॉन्च के बाद से इसकी कीमत में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है। फोन ब्लू, ऑरेंज और सिल्वर रंगों में खरीदा जा सकता है।
10,001mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
- फोन में 10,001mAh की सिलिकॉन-कार्बन टाइटन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 932.6 घंटे तक स्टैंडबाय, यानी करीब 39 दिन, 185.7 घंटे तक Spotify म्यूजिक प्लेबैक और 11.7 घंटे तक BGMI गेमप्ले का बैटरी बैकअप दे सकती है।
- फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। रिवर्स चार्जिंग की मदद से फोन दूसरे संगत डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।
- कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का Sony IMX882 सेंसर है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
- डिस्प्ले, प्रोसेसर और सुरक्षा भी एकदम बेहतरीन है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K 4D कर्व प्लस हाइपरग्लो डिस्प्ले है। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 1.07 अरब रंगों और HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करता है।
- फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट और हाइपर विजन प्लस AI चिप दी गई है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके साथ आर्मरशेल प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन का वजन 219 ग्राम और मोटाई 9.08mm है। यानी बड़ी बैटरी के कारण इसका आकार और वजन भी ध्यान में रखने लायक है।
पोको X8 पावर 5G
- साथ ही सेल में पोको X8 पावर 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसी वेरिएंट की कीमत 35,999 थी। फोन ब्लैक और येलो रंगों में मिलता है। Flipkart ने इसे फोन की सबसे कम कीमत के तौर पर टीज किया है।
- फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस तरह की बड़ी बैटरी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं।
- POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
- इसमें 3,200Hz तक का इंस्टैंटेनियस टच सैंपलिंग रेट, TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन, Wet Touch 2.0 और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
- फोन में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मिलता है।
- पावर मॉडल में 8GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है।
- कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है।
फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपने फोन खरीदने का मन बना लिया है तो इन सेल में स्मार्टफोन चुनते समय केवल डिस्काउंट न देखें। अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी, कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और स्टोरेज पर भी ध्यान दें।
- बैटरी बैकअप: 10,000mAh के आसपास की बैटरी लंबे इस्तेमाल में मदद कर सकती है, लेकिन फोन का वजन और मोटाई भी देखें।
- चार्जिंग स्पीड: 80W या 100W चार्जिंग सपोर्ट होने का मतलब यह नहीं कि फोन हर स्थिति में एक तय समय में चार्ज होगा। वास्तविक समय इस्तेमाल किए गए चार्जर और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
- कैमरा: OIS फोटो और वीडियो में हाथ हिलने से होने वाले असर को कम करने में मदद करता है। टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरे अलग-अलग तरह की तस्वीरें लेने में काम आते हैं।
- डिस्प्ले: 120Hz, 144Hz या 165Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिख सकते हैं।
- ऑफर की शर्तें: प्रभावी कीमत में बैंक ऑफर या अन्य शर्तें शामिल हो सकती हैं। खरीदने से पहले संबंधित सेल पेज पर अंतिम कीमत, उपलब्धता और ऑफर की शर्तें जरूर चेक करें।