फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft boss Satya Nadella to visit India in February

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला जल्द आ सकते हैं भारत, सीएए के खिलाफ बोलने पर हुई थी आलोचना

Thu, 13 Feb 2020 03:53 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 13 Feb 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Microsoft boss Satya Nadella to visit India in February
satya nadella

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला फरवरी के आखिर में भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे से जुड़े लोगों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को इस बात की जानकारी दी है। नडेला का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में उन्होंने भारत के आप्रवासन नीति की आलोचना की थी। 

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट सहित अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए भारत के महत्वपूर्ण बाजार है। भारत का हैदराबाद शहर में माइक्रोसॉफ्ट का अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा  रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर हैं। वहीं, सत्या नडेला भी हैदराबाद में पले-बढ़े हैं। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

इस दौरे से जुड़े दो लोगों ने बताया कि नडेला 24 से 26 फरवरी तक भारत दौरे पर आने की योजना बना रहे है। उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली, बंगलूरू और मुंबई जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान वह भारतीय उद्योग जगत के वरिष्ठ लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक इस दौरे को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि हम अभी कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नडेला की एक बैठक को आयोजित करने की कोशिश कर रहा है, हालांकि बैठक की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। दूसरी ओर, इस बारे में जब प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

सीएए पर नडेला के बयान पर हुआ था विवाद

नडेला ने पिछले महीने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर बयान दिया, जिससे भारत में विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने अमेरिकी न्यूज एजेंसी बजफीड से बातचीत में कहा था कि वहां जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत बुरा है। उन्होंने कहा कि  कोई आप्रवासी बांग्लादेशी भारत में बड़ी कंपनी शुरू करे या इंफोसिस जैसी कंपनी का सीईओ बनता है तो मुझे बेहद खुशी होगी। 

नडेला के इस बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई थी। बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने नडेला की ओर से बयान जारी कर कहा था कि हर देश को अपनी सीमाओं की सुरक्षा का अधिकार है। नडेला का यह दौरा उस समय हो रहा है जब भारत सरकार ने टेक्नोलॉजी की विदेशी कंपनियों के खिलाफ नियम सख्त कर रही है। सरकार ने पिछले साल भारत में ही डाटा स्टोर करने का नियम लागू किया गया था। 

अमेजन के खिलाफ भारत में चल रही है जांच

इससे पहले अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भी भारत दौरे पर आए थे, लेकिन सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात नहीं की थी। भारत ने अमेरिकी ई-कॉमर्स क्षेत्र के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाया है, जिसमें अमेजन और वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट को अपने व्यापार करने के तरीकों को लेकर व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा रहा है। अमेजन के खिलाफ कॉम्पिटीशन ऑफ इंडिया भी जांच कर रहा है। 



अपने भारत दौरे पर जेफ बेजोस ने घोषणा की थी कि अमेजन भारत में सात हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा तो भारत के व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि अमेजन ऐसा करके कोई महान एहसान नहीं कर रहा है। अमेजन द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद पीएम मोदी बेजोस से नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed