{"_id":"5c186038bdec2256c4552a37","slug":"michael-cohen-only-became-a-rat-said-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने पूर्व निजी वकील कोहेन को कहा 'चूहा', ये है इस शब्द का मतलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने पूर्व निजी वकील कोहेन को कहा 'चूहा', ये है इस शब्द का मतलब
Tue, 18 Dec 2018 08:19 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील मिशेल कोहेन को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। कोहेन पर राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित दखल संबंधी जांच, ट्रंप के अफेयर्स को छुपाने के लिए अभियोजन पक्ष को पैसे देने संबंधी कई आरोप लगे थे। अब ट्रंप ने कोहेन को चूहा कहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, "एफबीआई द्वारा कुछ ऐसा किए जाने के बाद जिसके बारे में कभी कल्पना नहीं की गई थी और न ही सुना गया था माइकल कोहेन सिर्फ चूहे बनकर रह गए। वे अटॉर्नी ऑफिस में घुसे। उन्होंने सर्वर का पता लगाने के लिए डीएनसी में हल्ला क्यों नहीं बोला या ‘क्रूक्ड’ के ऑफिस में धावा क्यों नहीं बोला।"
Remember, Michael Cohen only became a “Rat” after the FBI did something which was absolutely unthinkable & unheard of until the Witch Hunt was illegally started. They BROKE INTO AN ATTORNEY’S OFFICE! Why didn’t they break into the DNC to get the Server, or Crooked’s office?
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 16, 2018
जानकारी के लिए बता दें रैट शब्द का इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर संगठिक अपराध के लिए किया जाता है। किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसने प्रशासन के सामने अपना गुनाह मान लिया हो और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को संगठन के बारे में अंदरूनी जानकारी दी हो।
ट्रंप के ट्वीट में आए डीएनसी का मतलब है डेमोक्रेटिक नैशनल कमिटी और क्रूक्ड का मतलब हिलेरी क्लिंटन से है। ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के दौरान हिलेरी को इसी नाम से संबोधित करते थे।
ट्रंप के इस ट्वीट से पहले जब कोहेन को सजा हुई थी तो उन्होंने रुंधी हुई आवाज में कोर्ट में कहा था, "हाल ही में राष्ट्रपति ने एक बयान ट्वीट करते हुए मुझे कमजोर कहा और वो सही था लेकिन वह अलग कारण से कहा था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे लगता था कि उनकी (ट्रंप) की गलत गतिविधियों को ढंकना मेरा काम है।" बता दें कोहेन पर तीन साल की सजा के अलावा दो बिलिय डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।