फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico: Before consecration in Ayodhya, Mexico got the first Ram temple, idols brought from India

Mexico: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मैक्सिको को मिला पहला राम मंदिर, भारत से लाई गईं मूर्तियां

Mon, 22 Jan 2024 10:47 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

जहां एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी बीच, मैक्सिको  को पहला राम मंदिर मिल गया है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Mexico: Before consecration in Ayodhya, Mexico got the first Ram temple, idols brought from India
मैक्सिको का पहला राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैँ। दुनियाभर के देशों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के मंदिरों में भी सुंदरकाण्ड, रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। इसी बीच, मैक्सिको को पहला राम मंदिर मिल गया है। मैक्सिको के शहर क्वेरेटारो बने नए राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


भारत से लाई गई मूर्तियां
मैक्सिको में बने मंदिर में भारत से लाई गई मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस दौरान एक अमेरिकी भारतीय पुजारियों में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा भजन, कीर्तन, शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के साथ-साथ मैक्सिको के नागरिकों ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन

Mexico: Before consecration in Ayodhya, Mexico got the first Ram temple, idols brought from India
मैक्सिको का राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
'मैक्सिको में पहला राम मंदिर'
मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने पोस्ट साझा करते हुए कहा तकि मैक्सिको में पहला भगवान राम मंदिर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर क्वेरेटारो शहर को पहला भगवान राम मंदिर मिला। क्वेरेटारो में पहले भगवान हनुमान मंदिर की भी मेजबानी की गई है। 
 

Mexico: Before consecration in Ayodhya, Mexico got the first Ram temple, idols brought from India
मैक्सिको के नए राम मंदिर में मौजूद श्रद्धालु - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम
इसी बीच अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद है। अयोध्या की सड़कों पर जमकर जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं। अयोध्या के कई स्थानों पर सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को घोषणा की कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह 'मंगल ध्वनि' संगीत कार्यक्रम से कार्यक्रम का आगाज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed