फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meta Zuckerberg avoided questions regarding compensation apologized MPs cornered social media companies Senate

Meta: मुआवजे को लेकर सवालों को टाल गए जुकरबर्ग, मांगी माफी, सीनेट में सोशल मीडिया कंपनियों को सांसदों ने घेरा

Thu, 01 Feb 2024 08:05 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 08:05 AM IST
सार

सुनवाई में प्रमुख एपल के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे, तो दिवंगत बच्चों के अभिभावकों ने नाराजगी जताई। वहीं, अमेरिका के कम्युनिकेशन डीसेंसी एक्ट की धारा 230 को खत्म करने की मांग ग्राहम सहित कई सांसदों ने की।

विज्ञापन
Meta Zuckerberg avoided questions regarding compensation apologized MPs cornered social media companies Senate
जुकरबर्ग

विस्तार

अमेरिका में सोशल मीडिया मंचों के प्रमुखों की कैपिटल हिल में हो रही सुनवाई के दौरान मेटा के मुखिया मार्क जुकरबर्ग से सीनेटर जोश हॉले ने पूछा, क्या वे दिवंगत बच्चों के माता-पिता को मुआवजा देंगे? जुकरबर्ग परेशान नजर आए। फिर सवाल को टालते हुए बोले, मेरा काम अच्छे टूल बनाना है। तभी एक मां ने अपने दिवंगत बच्चे की तस्वीर उठाकर सबका ध्यान खींचा और जुकरबर्ग से पूछा कि क्या उन्होंने इन माता-पिता से माफी मांगी? क्या अब मांगेंगे? जुकरबर्ग खड़े हुए और माता-पिता सेे माफी मांगी।

विज्ञापन


सुनवाई में प्रमुख एपल के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे, तो दिवंगत बच्चों के अभिभावकों ने नाराजगी जताई। वहीं, अमेरिका के कम्युनिकेशन डीसेंसी एक्ट की धारा 230 को खत्म करने की मांग ग्राहम सहित कई सांसदों ने की। यह धारा सोशल मीडिया पर तीसरे पक्ष की सामग्री के लिए कंपनी के मालिकों को जिम्मेदार नहीं मानती। 
विज्ञापन


यौन सामग्री पर रोक तो फेसबुक कैसे फैला रहा
सीनेटर माइक ली ने जुकरबर्ग से पूछा, उनके मंच से यौन सामग्री कैसे फैलती है? जुकरबर्ग ने कहा, हम अनुमति नहीं देते। ली ने फिर सवाल किया, तो रोक के बाद भी इसे कैसे फैला रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


9,200 करोड़ कमाए, पांच करोड़ भी नहीं खर्चे
सीनेटर रिचर्ड ने मेटा के वैश्विक मामलात निदेशक निक क्लेग के ई-मेल दिखाए। क्लेग ने बताया मेटा उस वक्त एक तिमाही में 9,200 करोड़ डॉलर कमा रही थी, लेकिन सुरक्षा पर पांच करोड़ डॉलर भी नहीं खर्च सकी।

इनके दावे
डिस्कॉर्ड के सीईओ जेसन सिट्रन ने कहा, उन्होंने वीडियो गेम खेलने वालों को आपस में जोड़ने और दोस्ती बढ़ाने के लिए मंच बनाया था। अपने मंच पर एन्क्रिप्शन का विरोध करते हुए उन्होंने कहा, इससे बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम विफल हो जाएंगे।

  • स्नैप के सीईओ इवान स्पीगल ने कहा, वह बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री सर्च करने का विकल्प खत्म करेंगे। उन्होंने बताया, 2023 में कंपनी ने बच्चों के शोषण की 6.90 लाख शिकायतें कीं, एक हजार आरोपी गिरफ्तार हुए।
  • टिकटॉक सीईओ शो जी च्यू ने 2024 में 200 करोड़ डॉलर निवेश कर प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने का दावा किया। एक्स सीईओ लिंडा यक्कारिनो ने कहा कि उनका प्लेटफॉर्म बच्चों या किशोरों के लिए नहीं है। बताया, नीतियों का उल्लंघन करने वाले 1.24 करोड़ अकाउंट पिछले साल डिलीट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed