फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meritorious Service Medal to Lamba, former Navy Chief of India in Singapore

सम्मान: सिंगापुर में भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख लांबा को मेरिटोरियस सर्विस मेडल

Sat, 10 Sep 2022 03:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 03:41 AM IST
सार

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को भारतीय नौसेना और ‘रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी’ के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन
Meritorious Service Medal to Lamba, former Navy Chief of India in Singapore
सुनील लांबा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को सिंगापुर के प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा पदक ‘मेरिटोरियस सर्विस मेडल’ (मिलिट्री) से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


लांबा को भारतीय नौसेना और ‘रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी’ के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने एक समारोह में लांबा को पुरस्कार प्रदान किया। हेन ने कहा, लांबा के नेतृत्व में, दोनों देशों की नौसेनाओं ने नवंबर 2017 में ‘नौसैन्य सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता’ और जून 2018 में ‘पारस्परिक समन्वय, रसद और सेवा समर्थन के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था’ समझौता किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने नौसेना के बीच संवाद बढ़ाने और पनडुब्बी बचाव अभियानों, समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान व साजो-सामान संबंधी सहयोग समेत आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की।

साझा अभ्यास के लिए भारत का ‘तरकश’ पहुंचा नाईजीरिया
भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ साझा अभ्यास के लिए नाईजीरिया के बंदरगाह लागोस पहुंच गया है। गिनी की खाड़ी में सुरक्षा मजबूती की दिशा में यह पहल की गई है। जहाज का स्वागत नाईजीरिया की नौसेना, भारत के उच्चायुक्त और भारतीय भाषा स्कूल के बच्चों ने किया।

भारतीय सुरक्षा के कर्नल रोमी सिंह लेघा ने कहा कि यह पहली बार है जब दोनों देशों में आपरेशनल एक्सरसाइज हो रहा है। इस सुनियोजित अभ्यास से गिनी की खाड़ी में सुरक्षा मजबूत होगी। तरकश के कमांडिंग अफसर कैप्टन अब्राहम सैमुएल ने प्रशिक्षण अभ्यास के फायदे के बारे में बताया।

आईओसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.5 करोड़ ठगे, गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी दिलवाने के नाम पर 31 लोगों से 2.5 करोड़ ठगने के आरोप में दीपज्योति दास उर्फ जिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को असम से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 7.14 लाख रुपये नकद जब्त किए।

टाइगर मेमन की धमकी के बाद सजाई गई याकूब की कब्र : ट्रस्टी
मुंबई को बम धमाकों से दहलाने वाले याकूब मेमन की कब्र की सजावट के मामले में अब अंडरवर्ल्ड की भूमिका सामने आई है। मरीन लाइन्स स्थित बड़ा कब्रिस्तान मामले में ट्रस्ट से जुड़े शख्स ने कहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन और याकूब के बड़े भाई टाइगर मेमन की धमकी के बाद कब्र की सजावट की गई। धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम मोहम्मद मेमन और खुद को मेमन परिवार का सदस्य बताया था। बड़ा कब्रिस्तान के दो पूर्व ट्रस्टी जलील नवरंगे और परवेज सरकार ने 2020 में मुंबई पुलिस से इस बात की शिकायत भी की थी।

भाजपा ने बिप्लव को त्रिपुरा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को संसद में लाने का फैसला लिया है। पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा से पार्टी का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट माणिक साहा के इस्तीफे से खाली हुई है। पार्टी ने साहा को देव की जगह त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया है और अब देव को उनकी सीट से राज्यसभा में भेजने की घोषणा की गई है। महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिप्लव देव की राज्यसभा उम्मीदवारी को मंजूरी दी दी है।

मोदी ने नॉर्वे के पीएम जोनास से द्विपक्षीय मुद्दों पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नॉर्वे के अपने समकक्ष जोनास गहर स्टोर से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कदमों पर भी चर्चा की। नॉर्वे के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, निवेश और नीली अर्थव्यवस्था पर बात की। पीएम मोदी और स्टोर की मुलाकात इस साल कोपनहेगन में हुई थी। इससे पूर्व नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2015 में घोषित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का एलान किया था।

टूटा रिकॉर्ड... 24.60 लाख रुपये में बिका 21 किलो का गणेश लड्डू
हैदराबाद के बालापुर गणेश का 21 किलोग्राम का प्रसिद्ध लड्डू यहां शुक्रवार को 24.60 लाख रुपये में नीलाम हुआ। स्थानीय व्यापारी वी लक्ष्मा रेड्डी ने यह लड्डू खरीदा। पिछले साल 18.90 लाख रुपये में लड्डू की नीलामी हुई थी। मान्यता है कि खरीददार को समृद्धि मिलती है।

पीएलआई योजना में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की 32 कंपनियों को मंजूरी
नीति आयोग के सीईओ की अगुवाई वाली अधिकार-प्राप्त समिति ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 32 कंपनियों को मंजूरी दी।
नीति आयोग ने ट्वीट में कहा कि परमेश्वरन अय्यर की अगुवाई वाली समिति ने प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके तहत 10 कंपनियों को मोबाइल विनिर्माण के लिए योजना का लाभ दिया जाएगा। यह पहला मौका है, जब पीएलआई योजना के तहत किसी मोबाइल विनिर्माण इकाई को चयनित किया गया है।

आरबीआई ने लगाया 1.07 करोड़ जुर्माना
आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन पर तीन संस्थाओं पर 1.07 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इंडस्ट्रीयल बैंक ऑफ कोरिया पर 36 लाख, वूरी बैंक पर 59.10 लाख और इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड पर 12.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत
घरेलू शेयर बाजार में तेजी और बेहतर विदेशी फंड प्रवाह के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ 79.57  पर बंद हुआ। रुपया 79.66 पर खुला। सत्र के दौरान 79.47 से 79.66 के दायरे में रहा।

संजय मोहंती इस्मा के महानिदेशक नियुक्त
भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने शुक्रवार को संजय मोहंती को महानिदेशक नियुक्त किया है। वह 15 अक्तूबर से पहले पद ग्रहण करेंगे। इसके पहले महानिदेशक अविनाश वर्मा ने 27 अप्रैल को पद से इस्तीफा दे दिया था।

रूसी तेल की कीमतों पर नियंत्रण लगाएंगे जी7 देश, भारत को लाभ
सात देशों का समूह (जी7) रूसी तेल की कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए जल्द ही बैठक करेगा। अगर भारत तेल कीमतों पर नियंत्रण की प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल नहीं होता है तो भी उसे इसका लाभ होगा। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के सहायक सचिव एलिजाबेथ रोसेनबर्ग ने कहा, भारत की कम कीमत वाले रूसी तेल तक पहुंच है। इस वजह से वह कम कीमतों में अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की स्थिति में है। लेकिन हम रूस को लंबे समय तक यूक्रेन पर हमला करने के बाद उसे लाभ की स्थिति में बने रहने की अनुमति नहीं देंगे। हालांकि, मूल्य सीमा निर्धारित करने के बाद भी तेल उत्पादन की लागत के मोर्चे पर रूस फायदे में बना रहेगा। ईंधन की बढ़ती कीमतों से तमाम देश उच्च महंगाई दर का सामना कर रहे हैं। जी7 देशों के समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed