फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mehul Choksi admitted to hospital in Dominica, tests negative for Covid-19

PNB SCAM : भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 31 May 2021 09:28 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसो Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 31 May 2021 09:28 AM IST
सार

भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को सोमवार सुबह डोमिनिका की राजधानी रोसो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मेहुल चोकसी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
Mehul Choksi admitted to hospital in Dominica, tests negative for Covid-19
Mehul Choksi

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को सोमवार सुबह डोमिनिका की राजधानी रोसो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मेहुल चोकसी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले हफ्ते मेहुल चोकसी एंटीगुआ से क्यूबा भागते वक्त रास्ते में ही डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई की शाम को एंटीगुआ स्थित अपने घर से गायब हो गया था। उसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, उसके पहचान के एक शख्स ने दावा किया था कि वो क्यूबा भाग गया है। मेहुल चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है और वो पानी के रास्ते भागने की फिराक में था, लेकिन जैसे ही वो डोमिनिका पहुंचा, उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


पीएनबी घोटाले का आरोपी चोकसी के वकीलों ने डोमिनिका की कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डाली थी। वकीलों का आरोप था कि चोकसी को एंटीगुआ पुलिस ने किडनैप किया था। हालांकि, एंटीगुआ पुलिस ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने रविवार को डोमिनिका की कोर्ट से चोकसी को सीधे भारत भेजने का आग्रह किया था। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि डोमिनिका में मेहुल गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया है।

2018 से फरार है मेहुल
वर्ष 2018 में जनवरी की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13 हजार 500 करोड़ रुपये का घोटाला होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में 30 जनवरी को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन उससे पहले ही इस घोटाले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे। तब से ही दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में है और वहां के गृह मंत्रालय ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके खिलाफ नीरव मोदी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


बता दें कि मेहुल चोकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ब्राउने कहा, 'डोमिनिका अथॉरिटी उसे एंटीगुआ प्रत्यर्पित न करें। उसे सीधे भारत लौटाने की जरूरत है, जहां वह अपने खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों का सामना कर सके।' इसके बाद भारतीय जेट डोमेनिका मेहुल को लेने पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed