फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meeting Narendra Modi the most significant aspect of India trip Nepal PM Prachanda

Nepal: भारत दौरे के बाद काठमांडू पहुंचे प्रचंड, बोले- PM मोदी से मुलाकात यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू

Sat, 03 Jun 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:17 PM IST
सार

प्रचंड ने 31 मई से 3 जून तक भारत का दौरा किया, जो दिसंबर 2022 में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुरुवार को हुई उनकी बैठक में दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Meeting Narendra Modi the most significant aspect of India trip Nepal PM Prachanda
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शनिवार को कहा कि उनके समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात उनकी चार दिवसीय भारत यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के लिए रेलवे सेवाओं सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए और छह परियोजनाओं की शुरुआत की। 

विज्ञापन


प्रचंड ने 31 मई से 3 जून तक भारत का दौरा किया, जो दिसंबर 2022 में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुरुवार को हुई उनकी बैठक में दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए और नई रेल सेवाओं सहित छह परियोजनाओं की शुरुआत की। 
विज्ञापन


प्रचंड ने यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कहा, हमने आने वाले दिनों में नेपाल और भारत के बीच मौजूद सदियों पुराने करीबी संबंधों को और गहरा करने से संबंधित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और दोनों देशों के बीच संबंध एक नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापक द्विपक्षीय चर्चाएं कीं, जिनमें पारम्परिक गर्मजोशी और सौहार्द का परिचय दिया गया। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक बयान में कहा कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और विकासात्मक सहयोग सहित द्विपक्षीय एजेंडे के सभी आयामों की समीक्षा की। 


नेपाल भारत की 'पड़ोसी पहले की नीति' के प्रमुख भागीदारों में से एक है। बयान में कहा गया है कि नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं और आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है, जिससे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंध मजबूत होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed