फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   meet pakistan's first transgender news anchor

मिलिए पाकिस्तान की पहली किन्नर न्यूज ऐंकर से

Sun, 25 Mar 2018 02:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
meet pakistan's first transgender news anchor

पाकिस्तान के स्थानीय टीवी चैनल कोहे-नूर ने अपने न्यूज ऐंकरों की टीम में एक किन्नर मारवीय मलिक को जगह दी है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कोहे-नूर न्यूज चैनल के इस कदम की सराहना की जा रही है। पाकिस्तान की ताजा जनगणना में किन्नरों की कुल जनसंख्या 10418 है।

विज्ञापन


आखिर कौन हैं मारवीय मलिक

कोहे-नूर न्यूज के री-लॉन्च में ऐंकर बनने वाली मारवीय मलिक लाहौर की रहने वाली हैं। मारवीय मलिक ने ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की हुई है और आगे परास्नातक करना चाहती हैं। मारवीय पाकिस्तान की पहली किन्नर न्यूज ऐंकर हैं, लेकिन वो शो बिजनेस में नई नहीं हैं। वह इससे पहले मॉडलिंग कर चुकी हैं। बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कोहे-नूर न्यूज के रिलॉन्च के बारे में काफी चर्चा हो रही थी तो वह भी इंटरव्यू देने चली गईं।
विज्ञापन


इंटरव्यू में बहुत सारे लड़कियां-लड़के आए थे। उनमें मैं भी शामिल थी। जब मेरा नंबर आया तो उन्होंने मुझे बाहर इंतजार करने को कहा। इसके बाद जब सभी लोगों के इंटरव्यू पूरे हो गए तो उन्होंने मुझे एक बार फिर अंदर बुलाया और कहा कि हम आपको ट्रेनिंग देंगे और कोहे-नूर न्यूज में आपका स्वागत है। ये सुनकर मैं खुशी से चीखी तो नहीं, लेकिन मेरी आंखों में आंसू आ गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


"मेरी आंखों में आंसू इसलिए आए क्योंकि मैंने जो ख्वाब देखा था, मैं उसकी पहली सीढ़ी चढ़ चुकी थी। ट्रेनिंग में कोई दिक्कत नहीं आई। टीवी चैनल में जितनी मेहनत दूसरे न्यूज ऐंकरों पर की गई उतनी ही मुझ पर की गई। मैंने किसी तरह का लैंगिक भेदभाव नहीं देखा।"

रेंप पर बिखेरे जलवे

meet pakistan's first transgender news anchor

ट्रेनिंग के साथ हाल ही में मारवीय ने रेंप पर अपने जलवे बिखेरे। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान की पहली किन्नर मॉडल भी हूं। लाहौर फैशन शो में हिस्सा लिया, बड़ी मॉडल्स के साथ शामिल हुई और इस शो की शो स्टॉपर भी बनी। उनका कहना है कि वह अपने समुदाय के लिए कुछ करना चाहती हैं जिससे उनके हालात बेहतर हों।

वह बताती हैं, "हमारे समुदाय को मर्द औरत के बराबर हक मिले और हम एक आम नागरिक कहलाए जाएं न कि एक थर्ड जेंडर। अगर किसी मां-बाप को किन्नर बच्चे को घर में नहीं रखना तो इज्जत के साथ जमीन-जायदाद में हिस्सा दे ताकि वे भीख मांगने और गलत काम करने पर मजबूर न हों।"

उन्होंने कहा है कि "मुझे न्यूज कास्टर की नौकरी मिली लेकिन मेरी और सड़क पर भीख मांगने, डांस करने वाली किन्नरों की कहानी एक सी है जिसे बदलने की जरूरत है। मेरे घर वालों को सब कुछ पता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed