{"_id":"62a790cc5be9b62f864479e7","slug":"meenakshi-lekhi-reaches-kazakhstan-many-issues-will-be-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meenakshi Lekhi Visit: कजाखस्तान दौरे पर पहुंचीं मीनाक्षी लेखी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Meenakshi Lekhi Visit: कजाखस्तान दौरे पर पहुंचीं मीनाक्षी लेखी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Tue, 14 Jun 2022 01:02 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नूर-सुल्तान।
एजेंसी, नूर-सुल्तान।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सोमवार को मध्य एशियाई देश की अपनी पहली यात्रा पर कजाखस्तान के नूर-सुल्तान पहुंचीं। वह 14 जून तक किर्गिस गणराज्य और कजाखस्तान की अधिकृत यात्रा पर हैं। मीनाक्षी लेखी की यह मध्य एशियाई देशों की पहली यात्रा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कजाखस्तान के गणमान्य लोगों के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आशान्वित हूं। रविवार को लेखी ने किर्गिस संस्कृति मंत्री अजमत जमांकुलोव के साथ बिश्केक में मुलाकात की और सरकारी ऐतिहासिक संग्रहालय का दौरा किया। लेखी ने कहा, यह संग्रहालय देखना सुखद रहा। संग्रहालय से पहले लेखी भारत-किर्गिज माउंटेन बायो मेडिकल रिसर्च सेंटर भी गई थीं।
विज्ञापन