फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meenakshi Lekhi holds meeting with ministers of BRICS countries leads yoga session before discussion

BRICS: मीनाक्षी लेखी ने ब्रिक्स देशों के मंत्रियों के साथ की बैठक, चर्चा से पहले योग सत्र का किया नेतृत्व

Fri, 21 Jul 2023 02:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 02:00 AM IST
सार

लेखी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ हमारा संबंध बहुत पुराना है। हमने साथ में संघर्ष किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भावनात्मक संबंध बहुत मजबूत है। संस्कृत और हिंदी में योग का अर्थ है जोड़ना, इसलिए जब आप योग करते हैं तो आप अपनी शारीरिक और भावनात्मक ताकत को आपस में जोड़ते हैं।

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi holds meeting with ministers of BRICS countries leads yoga session before discussion
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स देशों के अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक से पहले लेखी ने योग सत्र का नेतृत्व किया। इस दौरान मीनाक्षी लेखी के साथ-साथ दक्षिण अफ़्रीकी खेल, कला और संस्कृति मंत्री जिजी कोडवा, ब्राजील की संस्कृति मंत्री मार्गारेथ मेनेजेस, रूसी संस्कृति उप मंत्री आंद्रेई मालिशेव और चीनी संस्कृति और पर्यटन उप मंत्री एलआई क्यून शामिल हुए। 

विज्ञापन

बैठक में किया जाएगा विचार-विमर्श
बैठक के आयोजकों का कहना है कि सत्र का प्राथमिक एजेंडा है कि हम सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों का समर्थन करें। अच्छी प्रथाओं के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक विविधताओं को बढ़ावा देने की पहल पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में विभिन्न देशों के मंत्री कोरोना के दौरान सामने आई चुनौतियों और उनसे निपटने के अनुभव को साझा करेंगे। इसके साथ ही सभी देश एक लचीला सांस्कृतिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करेंगे।

विज्ञापन

योग शारीरिक-भावनात्मक ताकत को आपस में जोड़ता है
लेखी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ हमारा संबंध बहुत पुराना है। हमने साथ में संघर्ष किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भावनात्मक संबंध बहुत मजबूत है। संस्कृत और हिंदी में योग का अर्थ है जोड़ना, इसलिए जब आप योग करते हैं तो आप अपनी शारीरिक और भावनात्मक ताकत को आपस में जोड़ते हैं। इसिलए योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है। योग मानव शरीर, मन और आत्मा के बीच संबंध के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीकी मंत्री ने की थी भारत की तारीफ
एक दिन पहले, दक्षिण अफ्रीका की युवा और विकलांग व्यक्तियों की मंत्री नकोसाजाना दलामिनी-जुमा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की वृद्धि की सराहना की। उन्होंने डरबन में आयोजित ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन में कहा कि भारतीय सभ्यता हजारों साल पुरानी है। भारत ने उपनिवेशवाद की राख से देश का उत्थान और विकास तक का सफर तय किया है। तीन दशक पहले कुछ लोगों ने कल्पना की कि भारत आईटी उद्योग पर राज करेगा। दुनिया की शीर्ष दस आईटी कंपनियों में से लगभग आधी कंपनियां भारतीय मूल की हों। हालांकि, बहुत कम लोगों ने ही कल्पना की थी कि भारतीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर नौकरियां प्रदान कर सकती हैं। लेकिन भारत आज इस स्तर पर कैसे पहुंचा इसके पीछे के इतिहास, निवेश और निर्णायक नेतृत्व गहन विश्लेषण के लायक है। हम ब्रिक्स को क्या बनाते हैं। इस गठबंधन को क्या बनाते हैं। इसमें इतिहास की दिशा बदलने की क्षमता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed