Japan Helicopter Crash: जापान में हादसा, समुद्र में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; तीन की मौत, तीन को बचाया
जापान में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। यहां मरीजों को लेकर जा रहा एक मेडिकल हेलीकॉप्टर समुद्र में हादसे का शिकार हाे गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मरीज और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। जापान के तट रक्षक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसे के बाद तीन लोगों की जान बचाने में कामयाबी हासिल हुई है। जिनकी जान बचाई गई, उनमें पायलट हिरोशी हमादा (66), हेलीकॉप्टर मैकेनिक काजुतो योशिताके और एक 28 साल की नर्स सकुरा कुनीताके शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- वॉल स्ट्रीट के लड़खड़ाने के बाद एशियाई बाजारों की फूली सांस; जापान, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में बुरा हाल
मृतकों और जिंदा बचे लोगों की पहचान हुई
जानकारी के मुताबिक, तट रक्षक ने उन्हें तब बचाया, जब वे पानी में लाइफसेवर से चिपके हुए पाए गए। तीनों को हाइपोथर्मिया हुआ था, लेकिन वे होश में थे। हादसे में मेडिकल डॉक्टर केई अरकावा (34), 86 साल के मरीज मित्सुकी मोटोइशी और उनकी देखभाल करने वाले 68 साल के काजुयोशी मोटोइशी की मौत हो गई। उनके शव बाद में जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के हेलीकॉप्टर के जरिए तलाशी अभियान चलाकर बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें- 'सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए और आवाज उठाइए', बिहार यात्रा से पहले राहुल की जनता से अपील
फुकुओका के एक अस्पताल की ओर जा रहा था हेलीकॉप्टर
बचाव अभियान के तहत तटरक्षक बल ने दो विमानों और तीन जहाजों को क्षेत्र में उतारा। तटरक्षक बल के मुताबिक, हेलीकॉप्टर नागासाकी प्रांत के एक हवाई अड्डे से फुकुओका के एक अस्पताल की ओर जा रहा था। तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.