फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mediation offer of Trump on Kashmir was more than Pakistan expectations said Qureshi

पाकिस्तान बोला, कश्मीर पर ट्रंप की मध्यस्थता पेशकश हमारी उम्मीद से ज्यादा

Sun, 28 Jul 2019 01:17 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Mediation offer of Trump on Kashmir was more than Pakistan expectations said Qureshi
शाह महमूद कुरैशी - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिका दौरे के समय कहा था कि वह कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। इस मामले पर अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि ये पाकिस्तान की उम्मदों से अधिक है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कुरैशी ने कहा, प्रधानमंत्री खान ने अमेरिका को अहसास दिलाया है कि कश्मीर एक जरूरी मुद्दा है, जिसके लिए शीघ्र समाधान की आवश्यकता है।
विज्ञापन


बता दें बीते हफ्ते ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की बात कही थी। हालांकि भारत ने तुरंत ट्रंप की इस पेशकश को खारिज कर दिया था। भारत ने इस पेशकश को ये कहते हुए खारिज किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों पर द्विपक्षीय रूप से ही चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि खान के वाशिंगटन दौरे के समय ट्रंप की पेशकश पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं अधिक है। कुरैशी ने कहा कि "कश्मीर मुद्दे पर भारत का अड़ियल रवैया उसे भारी पड़ सकता है।" उन्होंने दावा किया कि घाटी की स्थिति "बिगड़ती" जा रही है। 

कुरैशी ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को सूचित किया गया कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और भारत सहित इस क्षेत्र में शांति की कामना करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed