फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MEA S Jaishankar Australia visit for QUAD foreign Ministers meeting with America Japan

Jaishankar in Australia: ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री से मिले जयशंकर, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों से भी की मुलाकात

Fri, 11 Feb 2022 04:40 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Feb 2022 04:40 PM IST
सार

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बने क्वाड संगठन की अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए जयशंकर 10 से 13 फरवरी तक विदेश मंत्री के रूप में ऑस्ट्रेलिया की पहली यात्रा पर गए हुए हैं।

विज्ञापन
MEA S Jaishankar Australia visit for QUAD foreign Ministers meeting with America Japan
क्वाड देशों के विदेश मंत्री - फोटो : twitter/DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री और अमेरिका व जापान के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं। जयशंकर विदेश मंत्री के तौर पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। 12 फरवरी को वह 12वें भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री फ्रेमवर्क डायलॉग की अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मैरिस पेन के साथ अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री पीटर डट्टन के साथ बैठक में पिछले साल हुई टू प्लस टू वार्ता को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्षा और सुरक्षा भारत-ऑस्ट्रेलिया भागीदारी के दो मुख्य स्तंभ हैं। इसके साथ ही जयशंकर ने आप्रवासन, नागरिकता, प्रवासी सेवा और बहुसांस्कृतिक मामलों के मंत्री एलेक्स हॉक से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रतिभा, गतिशीलता और वैश्वीकरण के साथ दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


अमेरिका और जापान के विदेश मंत्रियों के साथ भी की बैठक
इसके साथ ही जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकेन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति सकारात्मक रही है। उधर, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने जयशंकर के साथ बैठक में विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों और पारस्परिक हितों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। तीनों नेता यहां होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में शामिल होने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्वाड' देशों में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। इसका गठन हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जरूरतें पूरी करने के लिए किया गया है। चारों देश मुक्त और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा, आतंक के विरोध, और क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर देते रहे हैं। इन देशों के विदेश मंत्रियों की यह तीसरी आमने-सामने मुलाकात होगी। पहली बैठक सितंबर 2019 और दूसरी अक्तूबर 2020 में हुई थी।

चारों नेताओं ने उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्चिंग की निंदा की
क्वाड विदेश मंत्रियों के बाद चारों नेताओं की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें चारों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव (यूएनएससीआर) के उल्लंघन में उत्तर कोरिया की ओर से अस्थिर करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग की निंदा की है। चारों विदेश मंत्रियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि हम यूएनएससीआर के अनुरूप उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।


जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को कोहली के हस्ताक्षर वाला बल्ला दिया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के दौरे के दौरान अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा हस्ताक्षरित एक क्रिकेट बैट भेंट किया। क्वाड विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने वाले जयशंकर ने पायने, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा के साथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित खेल स्टेडियम का दौरा करने के बाद कहा कि एक व्यस्त दिन के लिए उपयुक्त अंत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed