{"_id":"62d9bd879c6af47a3f789fb4","slug":"mayushi-bhagat-name-included-in-fbi-missing-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: एफबीआई की गुमशुदा सूची में मयुशी भगत का नाम शामिल, पिछले तीन साल से है लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: एफबीआई की गुमशुदा सूची में मयुशी भगत का नाम शामिल, पिछले तीन साल से है लापता
Fri, 22 Jul 2022 02:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:26 AM IST
सार
जब मयुशी भगत को आखिरी बार देखा गया था, तब उसने रंगबिरंगा पजामा और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके परिवार ने एक मई 2019 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पिछले तीन साल से लापता है मयुशी भगत
- फोटो : Twitter/@FBIMostWanted
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने न्यूजर्सी से पिछले तीन साल से लापता भारतीय युवती मयुशी भगत को अपनी ‘गुमशुदा लोगों’ की सूची में शामिल किया है। एफबीआई ने जनता से महिला के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 को शाम के समय न्यूजर्सी में जर्सी शहर के अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। जब उसे आखिरी बार देखा गया था, तब उसने रंगबिरंगा पजामा और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके परिवार ने एक मई 2019 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एफबीआई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भगत एफ-1 छात्र वीजा पर 2016 में अमेरिका आई थी। उसने न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और इसके बाद न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (एनवाईआईटी) में दाखिला ले लिया था।
विज्ञापन