फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mayor of Sardinian village says Google Maps is responsible for lost tourists

इस गांव में पर्यटकों के लिए जान का खतरा बना गूगल जीपीएस, पुलिस-प्रशासन ने इस्तेमाल न करने की दी सलाह

Fri, 18 Oct 2019 12:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mayor of Sardinian village says Google Maps is responsible for lost tourists
गूगल मैप

इटली के सार्डिनिया में पर्यटकों के लिए गूगल मानचित्र सिरदर्द बन चुका है। यहां के मेयर पर्यटकों से गूगल मानचित्र उपयोग न करने की सलाह दे रहे हैं। ऑग्लिस्ट्रा प्रांत के एक पर्वतीय गांव, बौनेई के महापौर सल्वाटोर कोरिएस ने लोगों को पारंपरिक कागज के नक्शों का उपयोग करने की सलाह दी क्योंकि बहुत सारे पर्यटक रास्ता भटकने के बाद खतरनाक जगहों पर पहुंच जाते हैं जिससे फायर सर्विस या माउंटेन रेस्क्यू टीम को बार- बार आना पड़ता है और पर्यटकों को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  

विज्ञापन


यहां की स्थानीय पुलिस ने नागरिकों एक संदेश जारी कर कहा कि गूगल मानचित्र से सुझाए गए निर्देशों का पालन न करें। यहां के प्रशासन ने कहा कि हम लोगों को कागज के नक्शे उपलब्ध कराएंगे और सोशल मीडिया पर भी सही मानचित्र को साझा करेंगे जिससे लोगों को परेशानियों से बचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


दरअसल इस क्षेत्र में गूगल मानचित्र पर्यटकों को सही रास्ता बताने के बजाय गलत रास्ते की ओर लेकर चला जाता है जिससे पर्यटक खतरनाक रास्ते पर पहुंच जाते हैं जहां जान को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है। इसलिए हमलोग चेतावनी के रूप में लोगों को इसका उपयोग नहीं करने की सलाह देतें हैं। स्थानीय प्राधिकरण ने कहा कि हमने गूगल को इन समस्याओं से अवगत करवा दिया है और जल्द से जल्द इसका समाधान करने को कहा है।


गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम सार्डिनिया के मुद्दे से अवगत हैं जहां गूगल मैप्स कुछ ड्राइवरों को सड़कों से नीचे ले जा रहा है जहां से बचाव दल के लिए भी उस जगह को खोजना मुश्किल हो जाता है। हम वर्तमान में ऐसे तरीकों की जांच कर रहे हैं, जिससे हम पर्यटकों को इस प्रकार की सड़कों के बारे में बेहतर तरीके से सचेत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed