UK: संकट में बोरिस जॉनसन सरकार, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बाद अब चार और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
अपने इस्तीफे पत्र में क्विंस ने कहा कि प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन की एक राजनेता की नियुक्ति पर "गलत" ब्रीफिंग दिए जाने के बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने इस्तीफे पत्र में क्विंस ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एक राजनेता की नियुक्ति पर "गलत" ब्रीफिंग दिए जाने के बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। क्विंस ने अपने ट्वीट में लिखा- बड़े दुख और खेद के साथ मैंने आज सुबह अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। मैं अपने उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं देता हूं।
इस बीच, कनिष्ठ परिवहन मंत्री लौरा ट्रॉट ने कहा कि वह सरकार में "विश्वास" खोने पर इस्तीफा दे रही हैं। वहीं शहरी मंत्री जॉन ग्लेन ने भी अपना इस्तीफा ट्वीटर पर पोस्ट किया है और लिखा कि वह इस मामले पर मीडिया को कोई इंटरव्यू नहीं देंगे।With great sadness and regret, I have this morning tendered my resignation to the Prime Minister after I accepted and repeated assurances on Monday to the media which have now been found to be inaccurate.
विज्ञापन विज्ञापन
I wish my successor well - it is the best job in government. pic.twitter.com/65EOmHd47p — Will Quince MP 🇬🇧 (@willquince) July 6, 2022
With deep regret I am resigning from the government.
— John Glen MP (@JohnGlenUK) July 6, 2022
I will not be doing media interviews regarding this. pic.twitter.com/IT0C50g8My
इससे पहले ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद समेत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा। साथ ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने ऊपर बढ़ते दबाव के बीच स्वीकार किया कि संसद के एक दागदार सदस्य को सरकार के अहम पद पर नियुक्त करना गलत था।
जॉनसन ने कहा था कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि उन्होंने निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ कदाचार की शिकायत का पता होने के बाद भी उन्हें डिप्टी चीफ व्हिप के सरकारी पद पर नियुक्त किया।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे के तत्काल बाद भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री सुनाक ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। मंत्रियों के लगातार इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन सरकार अब संकट में आ गई है।
सुनाक ने अपने ट्वीट में कहा था कि जनता सरकार से यह सही अपेक्षा रखती है कि वह उचित तरीके से, तरीके से और गंभीरता से चले।The public rightly expect government to be conducted properly, competently and seriously.
— Rishi Sunak (@RishiSunak) July 5, 2022
I recognise this may be my last ministerial job, but I believe these standards are worth fighting for and that is why I am resigning.
My letter to the Prime Minister below. pic.twitter.com/vZ1APB1ik1