फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maulana Of Pakistan said on Coronavirus When we sleep the virus sleeps too

कोरोना पर पाकिस्तानी मौलाना का अदभुत ज्ञान, कहा-जब हम सोते हैं, तो वायरस भी सो जाता है

Sun, 14 Jun 2020 07:09 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 14 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Maulana Of Pakistan said on Coronavirus When we sleep the virus sleeps too
Pakistan Maulana - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। संक्रमण की मार से छटपटा रहे पाकिस्तान के एक मौलवी ने कोरोना को लेकर बेहद ही बेतुका बयान दिया है। इसे पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में मौलवी साहब एक मंच से लोगों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं।

विज्ञापन


मौलवी साहब वीडियो में कह रहे हैं कि हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है। मौलवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जमकर मौलवी साहब का मजाक उड़ रहा है। लोग ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि किस मेडिकल रिसर्च में उन्हें इसके बारे में पता चला है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में शनिवार तक कोरोना के एक लाख 35 हजार 702 नए मामले आ चुके हैं। इनमें से सिंध प्रांत में 51 हजार 518 और पंजाब प्रांत में 50 हजार 87, खैबर पख्तूनख्वाह में 17,450, बलूचिस्तान में 7,866, इस्लामाबाद में 7,163, गिलगित बालटिस्तान में 1,044 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 574 मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना के इलाज की सुविधाओं के साथ 820 अस्पताल हैं। देश भर में लगभग 9,000 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में ही आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed