{"_id":"5c2fafc9bdec2256fc739fcb","slug":"massive-data-leak-targets-german-officials-including-merkel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की चांसलर मर्केल समेत सैकड़ों राजनेताओं का निजी डाटा हुआ लीक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी की चांसलर मर्केल समेत सैकड़ों राजनेताओं का निजी डाटा हुआ लीक
Sat, 05 Jan 2019 12:41 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में शुक्रवार को सैकड़ों राजनेताओं और राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टीनमेयर समेत चांसलर एंजेला मर्केल भी निजी डाटा के बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लीक का शिकार बनीं।
विज्ञापन
सरकार की प्रवक्ता मार्टीना फित्ज ने कहा, हैकरों ने मर्केल समेत कई राजनेताओं व हस्तियों से संबंधित व्यक्तिगत डाटा और दस्तावेज इंटरनेट पर प्रकाशित कर दिया। राजनीतिक अधिकारियों समेत संसद के निचले सदन के सदस्यों के ही नहीं बल्कि यूरोपीय संसद और क्षेत्रीय व स्थानीय विधानसभाओं के सदस्य भी इससे अछूते नहीं रहे। वहीं कई पत्रकारों व कलाकारों को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हैकरों ने जो डाटा लीक किया, उसमें व्यक्तिगत पता, मोबाइल नंबर, पत्र, पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों की प्रतियां शामिल हैं। हैकरों ने ट्विटर के माध्यम से दिसंबर में यह जानकारी लीक कर दी थी, लेकिन यह मामला अब जाकर सामने आया। हालांकि प्रवक्ता ने किसी प्रकार की संवेदनशील जानकारी या डाटा लीक होने से इनकार किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन