फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massacre of protesters in Iran should not happen again says Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, दोबारा न हो प्रदर्शनकारियों का नरसंहार

Mon, 13 Jan 2020 05:27 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jan 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
Massacre of protesters in Iran should not happen again says Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

ईरान में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन पर अमेरिका की नजर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिसाइल की चपेट में आए विमान हादसे के बाद तेहरान में सरकार विरोध शुरू हो गए हैं। सरकार को प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ईरान सरकार को मानवाधिकार संगठनों को तेहरान की जमीनी हकीकत दुनिया के सामने रखने की इजाजत देनी चाहिए। साथ ही चेताते हुए कहा कि ईरान में दोबारा प्रदर्शनकारियों का नरसंहार नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘ईरान के बहादुर लोगों मैं राष्ट्रपति बनने के बाद से आपके साथ खड़ा हूं। हमारी सरकार ईरान की जनता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। हम आपके प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं और आपके साहस से प्रेरित हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का दोबारा नरसंहार नहीं होना चाहिए। दुनिया सच्चाई जान सके इसलिए इंटरनेट पर कतई प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए। विश्व इसको देख रहा है।’ 
विज्ञापन


बता दें कि ईरान सरकार ने अपनी चूक मानते हुए स्वीकार किया था कि तेहरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद यूक्रेन का यात्री विमान उसी की मिसाइल की चपेट में आकर गिर गया था, जिसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी। इस स्वीकारोक्ति के बाद से ही ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईरान और सऊदी अरब दौरे पर रवाना

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी रविवार को ईरान और सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हुए। ईरानी जनरल सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद मध्य पूर्व एशिया में तनाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि कुरैशी अपने इस दौरे पर ईरान के विदेश जवाद जरीफ और सऊदी के अपने समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात करेंगे और खाड़ी के ताजा हालात पर चर्चा करेंगे। वहीं, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भी ईरान का दौरा करेंगे। कतर को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़े सहयोगी माना जाता है।

इस्राइली विदेश मंत्री ने दुबई का दौरा टाला
अमेरिका और ईरान में जारी तनातनी के बीच इस्राइल के विदेश मंत्री इजरेल काट्ज ने अपना दुबई दौरा स्थगित कर दिया है। काट्ज इस महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों की वजह से उन्होंने अपना यह दौरा टाल दिया है। इस्राइली राजनयिक ने यह नहीं बताया कि काट्ज का अगला दुबई दौरा कब होगा। एक अन्य राजनयिक ने कहा कि इस्राइल खाड़ी के ताजा हालात को देखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed