फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massachusetts man loses one AirPod Xray reveals he swallowed it in sleep

सीने में उठा दर्द तो अस्पताल पहुंचा शख्स, एक्स-रे से पता चला नींद में निगल लिया था एयरपॉड 

Sat, 06 Feb 2021 05:00 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 06 Feb 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Massachusetts man loses one AirPod Xray reveals he swallowed it in sleep
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में शख्स ने निगला एयरपॉड - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के मैसाचुसेट्स से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर मंगलवार को एक आदमी नींद में एयरपॉड निगल गया। 38 साल के इस शख्स का नाम ब्रैड गौथियर है। बता दें, जब गौथियर नींद से जागा तब उसे सीने में असहजता और बेचैनी महसूस हुई। ऐसे में वह डॉक्टर के पास गया, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि नींद में उसने एयरपॉड को निगल लिया था। सीने में एयरपॉड के अटके होने की बात जानकर वह पूरी तरह से चौंक गया।

विज्ञापन

फूड पाइप में अटका हुआ था एयरपॉड

ब्रैड गौथियर जब सोकर उठा तब उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। यहां जब डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया तब जाकर पता चला कि एक एयरपॉड गौथियर के फूड पाइप यानी आहार नली में अटका हुआ है, जिस वजह से उसे सीने में दर्द हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर्स ने एंडोस्कोपी के जरिये आहार नली से एयरपॉड को सफलापूर्वक निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच निकला घर वालों का मजाक

ब्रैड का कहना है कि, सुबह उठने के बाद उसने पानी पीने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में उसे परेशानी हुई। इस बात को नजरअंदाज करते हुए उसने अपनी आगे की दिनचर्या जारी रखी। इस बीच वह अपना खोया हुआ एयरपॉड भी ढूंढ रहा था लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने घर वालों से इसके बारे में पूछा। ऐसे में घर वालों ने मजाक में कहा, ‘तुम्हारे सीने में दर्द है, हो सकता है तुमने इसे निगल लिया हो।’

विज्ञापन

एंडोस्कोपी से निकला एयरपॉड

ब्रैड ने कहा, 'मैं लकी था क्योंकि एयरपॉड ऐसी जगह पर फंसा हुआ था, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं। आहार नली में एयरपॉड के फंसे होने के चलते सांस लेने में तकलीफ हो सकती थी। मैं सही समय पर हॉस्पिटल पहुंच गया और इसे एंडोस्कोपी की मदद से डॉक्टरों ने निकाल लिया।' ब्रैड ने बताया कि उसे डॉक्टर्स ने चेतावनी दी थी कि एयरपॉड अपनी जगह से खिसकर पेट या फेफड़े में भी जा सकता था, हालांकि, सर्जरी सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed