फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mass elephant deaths in Botswana Okavango Delta region, no sign of poaching

बोत्सवाना में रहस्यमय तरीके से 350 हाथियों की मौत, वैज्ञानिकों ने सरकार से की जांच की मांग

Fri, 03 Jul 2020 08:44 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 03 Jul 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Mass elephant deaths in Botswana Okavango Delta region, no sign of poaching
प्रतीकात्मक तस्वीर

अफ्रीकी देश बोत्सवाना में रहस्यमय तरीके से लगातार हाथियों की मौत हो रही है। हाथियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो महीने में 350 से अधिक हाथियों की मौत हुई है। अफ्रीका में सबसे ज्यादा हाथी यहीं पाए जाते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी हाथियों की मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। हाथियों की रहस्यमय मौत का पहला मामला मई में सामने आया था। इसके बाद लगातार मौत हुईं और जून के अंत तक आंकड़ा 350 को पार कर गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जिम्बाब्वे में शिकारियों द्वारा जानवरों को सायनाइड देने का मामला सामने आया था। 2018 में बोत्सवाना में 90 हाथियों के शव मिले थे। इनमें ज्यादातर ऐसे थे, जिनकी हत्या दांतों के लिए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के नेशनल पार्क रेस्क्यू के कंजर्वेशन डायरेक्टर डॉ नियाल मैक्केन के मुताबिक, हाथियों की मौत बड़े स्तर पर हुई है। इससे पहले ऐसा मामला नहीं देखा गया है। सूखे की स्थिति को अलग कर दें तो मुझे नहीं लगता है कि इनकी मौत इससे पहले किसी दूसरी चीज से हुई होगी। 

नियाल ने कहा कि उनके सहयोगियों ने मई की शुरुआत से लेकर अभी तक बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में 350 से अधिक मृत हाथियों की पहचान की है। सरकार ने लैब में जांच कराई है लेकिन अब तक नतीजे सामने नहीं आए हैं।

वैज्ञानिकों ने सरकार से हाथियों की जांच करने का आग्रह किया है ताकि ये साफ हो सकते कि इनसे इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं है और न ही इंसानों से कोई संक्रमण इनमें पहुंचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथियों को एक सर्कल में घुमते हुए भी देखा गया था। 

उन्होंने कहा कि इन्हें देखकर लग रहा था या तो बैक्टीरिया वायरस के कारण इनकी मानसिक स्थिति बिगड़ी है या फिर जहर शरीर में पहुंचा है। डॉ नियाल मैक्केन के मुताबिक, शवों को देखकर लगता है कि कुछ ने एक झटके में दम तोड़ा है, क्योंकि हाथियों का मुंह जमीन की तरफ है। कुछ की मौत धीरे-धीरे हुई है, जब वे चल-फिर रहे थे। 


बोत्सवाना वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के एक्टिंग डायरेक्टर डॉ सिरिल ताओलो ने गार्जियन को बताया, हम हाथियों की मौत से वाकिफ हैं, 350 में से 280 जानवरों की पुष्टि हुई है। हम अन्य जानवरों का पता लगा रहे हैं। कोविड-19 के कारण हाथियों की जांच धीमी गति से हो रही है, क्योंकि सैम्पल को एनालिसिस के लिए दूसरे देश भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed