फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maryam said that Attempts to banish former Pak PM Nawaz Sharif from politics have failed

पाकिस्तान: मरियम बोलीं- नाकाम हुई नवाज शरीफ को राजनीति से बाहर करने की साजिश, न्याय को प्राथमिकता दें अदालतें

Mon, 18 Sep 2023 05:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पार्टी की नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की खबर पर खुलकर बोला है। उन्होंने कहा, मेरे पिता 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौट आयेंगे।

विज्ञापन
Maryam said that Attempts to banish former Pak PM Nawaz Sharif from politics have failed
मरियम नवाज

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने राजनीतिक दलों और न्याय व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके पिता नवाज शरीफ को राजनीति से दूर करने की कोशिशें की गई थी, जो अब बुरी तरह से नाकाम हो गई है। रविवार को 29वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) की नियुक्ति पर मरियम ने उम्मीद जताई कि अदालतें न्याय को प्रथामिकता देंगी।

विज्ञापन

पूर्व मुख्य न्यायाधीश की आलोचक हैं मरियम नवाज
पीएमएल-एन पार्टी की नेता मरियम नवाज पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) उमर अता बंदियाल की मुखर आलोचकों में से एक रही हैं। मरियम ने कई बार उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मरियम ने उन पर पक्षपात करने और कुछ मामलों में इमरान खान की पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) को अनुचित लाभ देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार में खुलकर बोलीं मरियम
पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर मरियम ने कहा कि न्याय का पैमाना हर एक नागरिक के लिए संतुलित होगा। उन्होंने कहा, उम्मीद है हमें इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अन्यायों से छुटकारा दिलाएंगे। इस बीच, नवाज के छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी नए सीजेपी की नियुक्ति के बाद न्याय की संभावना पर जोर दिया।  
 

विज्ञापन

वापस लौटेंगे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
पीएमएल-एन पार्टी की वरिष्ठ नेता मरियम ने कहा, नवाज शरीफ (73 वर्षीय) अपना लगभग चार साल का निर्वासन समाप्त करके 21 अक्तूबर को पाकिस्तान लौट आयेंगे। हालांकि, उन्हें अदालतों में सभी मामलों का सामना करना पड़ेगा। लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी गई थी। चार सप्ताह की अनुमति दिए जाने के बाद नवाज 2019 से ही लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ तोशाखाना मामले की बहाली हो सकती है। 2020 में अदालत ने उन्हें तोशाखाना वाहन मामले में अपराधी घोषित कर दिया था।
 

क्या है तोशाखाना वाहन मामला ?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर वाहनों की कीमत का केवल 15 प्रतिशत भुगतान करके तोशाखाना से लग्जरी कारें हासिल करने का भी आरोप है। इसके साथ ही, नवाज को 2018 में उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था। बता दें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स मामले में लाहौर की लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे। हालांकि 2019 में चिकित्सा आधार पर लंदन जाने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed