{"_id":"633ff09af9083f5d2f449d91","slug":"maryam-nawaz-meets-father-nawaz-sharif-in-london-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"London: तीन साल बाद लंदन में नवाज शरीफ से मिलीं मरियम, पिता को लेकर पाकिस्तान लौटेंगी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
London: तीन साल बाद लंदन में नवाज शरीफ से मिलीं मरियम, पिता को लेकर पाकिस्तान लौटेंगी?
Fri, 07 Oct 2022 02:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:55 PM IST
सार
मरियम नवाज, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष हैं। वह गुरुवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पहुंची तो उन्हें लेने भाई हसन नवाज व मरियम के पुत्र जुनैद सफदर पहुंचे।
विज्ञापन
भाई हसन नवाज से गले लगकर मिलीं मरियम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज आखिरकार तीन साल बाद अपने पिता से मिलने लंदन पहुंच ही गईं। माना जा रहा है कि मरियम करीब एक माह लंदन में रुकेंगी और अपने पिता को लेकर पाकिस्तान लौटेंगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की लाहौर हाईकोर्ट ने चौधरी शकर मिल घोटाले में जमानत देते समय 2019 में मरियम को अपना पासपोर्ट कोर्ट में सरेंडर करने का हुक्म दिया था, ताकि वह देश से भाग न सके। हाल ही में मरियम को राहत मिली व पासपोर्ट लौटा दिया गया तो वह गुरुवार को लंदन पहुंचीं।
विज्ञापन
मरियम नवाज, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष हैं। वह गुरुवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पहुंची तो उन्हें लेने भाई हसन नवाज व मरियम के पुत्र जुनैद सफदर पहुंचे। इस्लामाबाद हाईकोर्ट द्वारा एवेनफील्ड संपत्ति मामले में मरियम को दोषी मानने के फैसले को रद्द करने के कुछ ही दिनों बाद उसका पासपोर्ट वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन
लंदन पहुंचने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में मरियम को अपने भाई को गले लगाते हुए दिखाया गया। लंदन में 2019 में अपनी मां कुलसुम नवाज के निधन के तीन साल बाद मरियम की अपने भाइयों हुसैन और हसन से यह पहली मुलाकात है।
मरियम का लंदन में एक माह रुकने का कार्यक्रम है। वह छह नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगी। पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरियम अपने पिता नवाज शरीफ को पाकिस्तान लेकर आ सकती हैं। नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ अभी पाक पीएम हैं।
मरियम का स्वास्थ्य परीक्षण होगा
बताया जा रहा है कि मरियम नवाज का लंदन यात्रा के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण होगा और वह एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरेंगी। 72 वर्षीय नवाज शरीफ को एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था और दस साल जेल की सजा सुनाई गई थी। वे नवंबर 2019 से लंदन में इलाज के लिए आए थे और उसके बाद से यहीं हैं।