{"_id":"5e4871b38ebc3ee5a94c0586","slug":"mars-will-hide-behind-the-moon-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को चांद के पीछे छिप जाएगा मंगल, केवल इस देश के लोग ही देख पाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंगलवार को चांद के पीछे छिप जाएगा मंगल, केवल इस देश के लोग ही देख पाएंगे
Sun, 16 Feb 2020 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Feb 2020 04:04 AM IST
सार
आने वाले मंगलवार को मंगल ग्रह चांद के पीछे पूरी तरह छिप जाएगा। 18 फरवरी को सूर्योदय से पहले चांद लाल ग्रह के सामने से गुजरेगा। हालांकि केवल नार्थ व सेंट्रल अमेरिका में रहने वाले लोग ही इस खगोलीय घटना के गवाह बन पाएंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस साल चंद्रमा पांच बार मंगल ग्रह को कवर करेगा।
विज्ञापन
चंद्रमा
- फोटो : Pixabay
विस्तार
स्काई एंड टेलीस्कोप की एडिटर डायना हानीकेनन के मुताबिक, चंद्रमा आसमान में मंगल की तरफ बायीं ओर बढ़ता दिखाई देगा और जैसे ही घटना समाप्त होगी चांद वहां से दूर हो जाएगा। मंगल को पूरी तरह से ढकने में चांद को 14 सेकेंड का समय लगेगा।
विज्ञापन
हानीकेनन के मुताबिक, यह आपकी लोकेशन पर निर्भर करेगा कि चांद कुछ मिनट तक मंगल को ढकता है या एक से आधे घंटे तक। जब यह दुर्लभ घटना खत्म होगी तो मंगल एक बार फिर अंधेरे से निकलकर चांद के दाईं किनारे पर चमकेगा।
विज्ञापन
हानीकेनन ने कहा, चांद के पीछे छिपे मंगल ग्रह को देखना अपने आप में अद्भुत होगा। लेकिन आप जहां रहते हैं वो काफी मायने रखेगा। अमेरिका के उत्तरी तट या कनाडा में रहने वाले लोग सूर्योदय के बाद इस घटना को देख पाएंगे। वहीं, मध्य पश्चिमी स्थानों पर रहने वाले लोग इसे सूर्योदय से पहले देख सकेंगे।
विज्ञापन