फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Marriages in China decline to lowest numbers since 1986

चिंता में ड्रैगन: चीन में तेजी से कम हो रही शादियों की संख्या, 36 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा आंकड़ा

Thu, 01 Sep 2022 06:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

 नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में, 2021 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में शादी करने के लिए केवल 7.64 मिलियन जोड़ों ने पंजीकरण कराया, जो 1986 के बाद सबसे कम है। 2020 की तुलना में 2021 में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या में 6.1 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Marriages in China decline to lowest numbers since 1986
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन में गिरती जन्म दर के साथ ही शादी के बंधन में बंधने वालों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। इसके कारण दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाले देश में जनसांख्यिकीय संकट तेज हो गया है। हाल में जारी ‘चाइना स्टैटिस्टिकल ईयरबुक 2021’ के मुताबिक,चीन में शादियों की संख्या 36 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। 2021 में विवाहित जोड़ों के पंजीकरण 80 लाख से कम हो गए हैं, जो 1986 के बाद से सबसे कम है। 

विज्ञापन


 नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में, 2021 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में शादी करने के लिए केवल 7.64 मिलियन जोड़ों ने पंजीकरण कराया, जो 1986 के बाद सबसे कम है। 2020 की तुलना में 2021 में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या में 6.1 फीसदी की गिरावट आई है। इन आंकड़ों से पता चला है कि लगातार आठवें साल में देश में शादियों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले साल विवाहित आबादी में, 25 से 29 वर्ष की आयु के लोगों की संख्या 35.3 प्रतिशत थी, जो 2020 से 0.4 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन


जनसांख्यिकीय संकट गहराता देख चीन ने दशकों पुरानी एक शिशु की नीति को खत्म कर 2016 में सभी जोड़ों को दो बच्चे पैदा करने की मंजूरी दी और पिछले साल दंपतियों को तीन बच्चों की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइना पॉपुलेशन एसोसिएशन की स्थायी परिषद के अध्यक्ष झाई झेंवू ने कहा कि पिछले एक दशक में सामान्य तौर पर होने वाली शादियों में कई सालों से देरी दर्ज की गई है। झाई ने चेतावनी दी कि देर से शादी करने का असर सीधे तौर पर जन्म दर पर पड़ेगा। इससे कारण कम बच्चे पैदा होंगे और तीसरे बच्चे की सरकार की नीति प्रभावित होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग में जनसंख्या और पारिवारिक मामलों के प्रमुख यांग वेनज़ुआंग ने जून में आयोजित चीन जनसंख्या संघ का वार्षिक सम्मेलन में कहा था कि चीन की कुल जनसंख्या की विकास दर काफी धीमी हो गई है। उन्होंने कहा था कि चीन की घटती आबादी 2025 तक नकारात्मक वृद्धि तक पहुंच जाएगी। 

विवाह में रुचि घटने के कई कारण
विवाह पंजीकरण में गिरावट के कारणों को रेखांकित करते हुए जनसांख्यिकी विशेषज्ञ हे याफू ने कहा- काम के अत्यधिक दबाव, महिला शिक्षा स्तर में सुधार तथा आर्थिक स्वतंत्रता जैसे कारणों से युवाओं में विवाह को लेकर दिलचस्पी घटी है।


उन्होंने कहा, एक अन्य प्रमुख कारण महिला-पुरुष आबादी का असंतुलित अनुपात है। चीन में, सातवीं राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार पुरुषों की संख्या महिलाओं से 3.49 लाख अधिक है। याफू ने कहा कि इनमें विवाह योग्य उम्र की महिलाओं की तुलना में 20 वर्ष की आयु में 1.75 लाख अधिक पुरुष हैं। इसके अलावा बढ़ती महंगाई शादी करने व बच्चे पैदा करने की राह में एक बड़ी बाधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed