{"_id":"5cc6a180bdec220703529d10","slug":"mark-zuckerberg-made-glowing-sleep-box-for-wife-priscilla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क जुकरबर्ग ने पत्नी के लिए बनाया 'ग्लोइंग स्लीप बॉक्स', कुछ लोगों को लग गया बुरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मार्क जुकरबर्ग ने पत्नी के लिए बनाया 'ग्लोइंग स्लीप बॉक्स', कुछ लोगों को लग गया बुरा
Mon, 29 Apr 2019 12:38 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
ग्लोइंग स्लीप बॉक्स
- फोटो : social media
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिंसिला के लिए एक लकड़ी का ग्लोइंग स्लीप बॉक्स बनाया है। ताकि उनकी पत्नी रात को अपना फोन चेक किए बिना आराम से सो सके। प्रिंसिला अपनी बेटी की देखभाल को लेकर फोन चेक करती रहती हैं, जिसके चलते जुकरबर्ग ने ये बॉक्स बनाया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फेसबुक इंक के चीफ एग्जिक्यूटिव अधिकारी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा कि इस स्लीप बॉक्स में सुबह छह से सात बजे के बीच तेज रोशनी आती है। जिस वक्त उनकी बेटी के जागने की उम्मीद होती है। इसमें समय का पता भी नहीं चलता। क्योंकि समय के पता होने से प्रिंसिला को तनाव के साथ उनकी नींद खराब हो सकती है।
इसपर जुकरबर्ग का कहना है, "अब तक इसने मेरी अपेक्षा से बेहतर काम किया है और अब वह रात को आराम से सो सकती हैं।" उनका कहना है कि ये डिवाइस उनके दोस्तों के बीच भी मशहूर है।
लेकिन जुकरबर्ग के इस कदम से हर कोई खुश नहीं है। ब्रिटिश सिंगर लिली एलन ने नस्लवादी सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए फेसबुक की प्रभावशीलता पर चुटकी ली।
बता दें बीते महीने, फेसबुक इंक ने श्वेत राष्ट्रवाद वाली सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। साथ ही फेसबुक ने सोशल मीडिया साइट से अभद्र भाषा और नस्लवाद को खत्म करने की बात भी कही थी।
श्वेत राष्ट्रवाद की समस्या मार्च में दुनिया के सामने आई थी। जब एक व्यक्ति ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर गोलीबारी कर 50 लोगों की जान ले ली। घटना के आरोपी ने गोलीबारी करने से पहले सोशल मीडिया पर 74 पेज का नस्लवादी मैनिफेस्टो पोस्ट किया था। साथ ही उसने गोलीबारी करते वक्त फेसबुक लाइव भी किया था।