फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mark Zuckerberg luxury life and his Security Cost

डाटा लीक को लेकर फिर निशाने पर मार्क जकरबर्ग, सुरक्षा पर 60 करोड़ करते हैं खर्च

Sat, 06 Apr 2019 05:40 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg luxury life and his Security Cost
Mark Zuckerberg - फोटो : PTI
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग यूजर्स की डेटा लीक के कारण फिर विवादों में घिर गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 54 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा अमेजन के सर्वर पर चला गया है। इसके अलावा भारत और अमेरिका में होने वाले चुनावों में भी फेसबुक की भूमिका चर्चा में है। जिसके चलते जकरबर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


फोर्ब्स की साल 2019 की सूची के अनुसार जकरबर्ग दुनिया के आठवें सबसे अमीर आदमी हैं। इनकी लग्जरी लाइफ और सुरक्षा अक्सर चर्चा का विषय रहती है। यही कारण है कि वह अक्सर लाइम लाइट से दूर रहते हैं। उनके पहनावे से लेकर गाड़ियां तक सभी सुरक्षा को ध्यान में रख कर चुना जाता है।
विज्ञापन


मार्क जकरबर्ग कैलिउफोर्निया के अल्टो शहर में रहते हैं। 5000 वर्गफीट में फैले इस मकान को उन्होंने साल 2011 में 44 करोड़ रुपये में खरीदा था। वर्तमान में इस मकान की कीमत 235 करोड़ के आस-पास है। इस घर में आधुनिक समय की हर सुख सुविधा मौजूद है। यह उनका पहला प्रॉपर्टी इंवेस्टमेंट था। इस 2 मंजिला घर में 5 बेडरूम, 5 बाथरूम, एक बड़ा किचन, फ्रेंच डोर, म्यूजिक रूम, सॉल्टवॉटर पूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं जकरबर्ग

Mark Zuckerberg luxury life and his Security Cost
mark zuckerberg - फोटो : Facebook
मार्क जकरबर्ग अपने और परिवार की सुरक्षा पर 60 करोड़ रुपये (8.8 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का खर्च करते हैं। जबकि दूसरे स्थान पर काबिज ज्योफ बेंजोस 11 करोड़ रूपये खर्च करते हैं।

निजी विमान से करते हैं यात्रा

मार्क जकरबर्ग बिजनेस ट्रिप के लिए हमेशा निजी विमान का प्रयोग करते हैं। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके फ्लाइट के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है। यह विमान उनकी कंपनी फेसबुक के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसका खर्च कंपनी ही वहन करती है। जकरबर्ग इसके अलावा अपनी निजी यात्रा भी इसी प्लेन से करते हैं। हालांकि आधिकारिक यात्रा को छोड़कर सभी यात्राओं का खर्च वह स्वंय चुकाते हैं।

साधारण कारों का करते हैं इस्तेमाल 

मार्क जकरबर्ग के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, लेकिन इन सभी का चुनाव उनकी सुरक्षा को देखकर ही किया गया है। फॉक्सवैगन की गोल्फ हाल, होंडा फिट, Acura TSX, इनफिनिटी जी सेडान और पगानी हुआयरा इनकी पसंदीदा कार हैं।

ऐसा रहा था सफर

Mark Zuckerberg luxury life and his Security Cost
Mark Zuckerberg
मार्क ने मिडिल स्कूल के दिनों में ही प्रोग्रामिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, उन्होंने 12 साल उम्र में पिता के लिए जकनेट नामक मैसेजिंग प्रोग्राम बनाया, जो रिसेप्शनिस्ट को नए मरीजों के बारे में जानकारी देता था। 

हाई स्कूल में उन्होंने ग्रीक रोमनिय भाषा साहित्य की पढ़ाई की और बाद माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें फिलिप्स एक्सेटर अकादमी, हैम्पशायर भेजा गया। महज 23 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए उन्होंने अपना नाम अरबपतियों की लिस्ट में शामिल कर लिया था। 

शरणार्थी की बेटी हैं जकरबर्ग की पत्नी

जुकरबर्ग की पत्नी का नाम प्रिंसिला चान है, जो चाइनीज-वियतमान शरणार्थी की बेटी हैं, जो 1975 में साइगॉन से अमेरिका आए थे। जुकरबर्ग और पत्नी प्रिंसिला चान की दो बच्चे हैं।

आपके लिए क्यों जरूरी है जानना

फेसबुक से यूजर्स के डेटा लीक होने की यह घटना नई नहीं है। इससे पहले भी कैंब्रिज एनेलिटिका केस में मार्क जकरबर्ग को अमेरिकी सीनेट के सामने पेश होना पड़ा था। डेटा की सुरक्षा को लेकर विभिन्न देश फेसबुक से अपनी चिंता सांझा कर चुके हैं।

यूजर्स के डेटा लीक का दूरगामी असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। अगर आप डेटा लीक या मार्क जकरबर्ग से संबंधित कुछ और जानना चाहते हैं तो हमको बताएं, हम वो खबरें भी आपके सामने रखेंगे। 

कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि दुनिया/टेक्नोलॉजी से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed