{"_id":"5d7597398ebc3e013a3e308d","slug":"marchers-ask-trump-to-liberate-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक बोले- चीन से आजादी दिलाएं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक बोले- चीन से आजादी दिलाएं ट्रंप
Mon, 09 Sep 2019 05:35 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 09 Sep 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र समर्थकों ने रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके शहर को स्वतंत्र कराने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारी हांगकांग के मध्य क्षेत्र में पार्क में हजारों की संख्या में एकत्रित हुए और फिर अमेरिकी दूतावास तक मार्च निकाला।
विज्ञापन
ट्रंप से शहर को आजाद कराने की मांग करते हुए उन्होंने ‘बीजिंग का विरोध करो, हांगकांग को आजाद करो’ के नारे लगाये। प्रदर्शनकारी काली शर्ट और मुखौटे पहने हुए थे। उन्होंने अमेरिकी झंडे लहराये और पोस्टर दिखाए जिनमें लिखा हुआ था, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, कृपया हांगकांग को आजाद कराएं।’ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के निकट जब अपना प्रदर्शन शुरू किया तो दंगा नियंत्रण पुलिस वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को अमेरिका से उनकी मांगों के समर्थन में हांगकांग लोकतांत्रिक और मानवाधिकार विधेयक पारित करने का अनुरोध किया। इस विधेयक में शहर में लोकतंत्र और मानवाधिकारों का दमन करने वाले हांगकांग व चीनी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों का प्रस्ताव है। कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रातभर हिंसक संघर्ष हुआ जिसके बाद रविवार की यह रैली हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एक मेट्रो स्टेशन के निकट मलबे में आग लगा दी। शा टिन न्यू टाउन में एक स्टेशन पर हिंसक झड़प हुई जिसमें कुछ लोग घायल हो गये। इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।