{"_id":"600f13b38ebc3e2c4b715e7d","slug":"marcelo-rebelo-de-sousa-re-elected-president-with-more-than-60-percent-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्तगाल : मार्केलो रेबेलो दोबारा चुने गए राष्ट्रपति, मिले 60 फीसदी से भी अधिक वोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुर्तगाल : मार्केलो रेबेलो दोबारा चुने गए राष्ट्रपति, मिले 60 फीसदी से भी अधिक वोट
Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लिस्बन
एजेंसी, लिस्बन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Portuguese President Marcelo Rebelo de Sousa
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुर्तगाल के आम चुनाव में उदारवादी निवर्तमान राष्ट्रपति मार्केलो रेबेलो डी सूजा हैं को एक बार फिर पांच साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिया गया है। सूजा को पुर्तगाल का मध्यममार्गीय-दक्षिणपंथी उदारवादी नेता माना जाता है।
विज्ञापन
उन्हें फिलहाल 61.5 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। बता दें कि पुर्तगाल में चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है जबकि संसद एवं सरकार के पास ही विधायी शक्तियां होती हैं।
विज्ञापन
सूजा (72) को राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा था। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूजा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही मतदान के घंटों में भी बढ़ोत्तरी की थी ताकि भीड़ एकत्र नहीं हो।
विज्ञापन