{"_id":"5c8af401bdec222dcc5769de","slug":"maoist-demonstration-violent-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में हिंसक हुआ माओवादी प्रदर्शन, बारातियों को ले जा रही बस को किया आग के हवाले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में हिंसक हुआ माओवादी प्रदर्शन, बारातियों को ले जा रही बस को किया आग के हवाले
Fri, 15 Mar 2019 06:08 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, काठमांडू
एजेंसी, काठमांडू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी नेपाल में एक कट्टरपंथी माओवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ हिंसा का मोर्चा खोल दिया है। माओवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के कदम के खिलाफ बारातियों को लेकर जा रही एक यात्री बस में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि पिछली माओवादी पार्टी के एक गुट सीपीएन-माओवादी के कार्यकर्ताओं ने कैलाली जिले के बदईपुर में यात्रियों को वाहन से बाहर निकालने के बाद उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं पुलिस ने इस मामले में वाहन रोक रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा सीपीएन-माओवादी पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्णय जाने के बाद पार्टी ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी जिससे नेपाल के प्रमुख शहर आंशिक रूप से प्रभावित हुए। माओवादी पार्टी के समूहों में बंटने के बाद नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ था।
काठमांडू में सिलसिलेवार बम हमलों के बाद मंगलवार को कैबिनेट की एक बैठक के बाद सरकार ने कट्टरपंथी माओवादी पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार का कहना है कि नेत्र बिक्रम चंद के नेतृत्व वाला समूह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बमों को लगाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है।
विज्ञापन
पिछले महीने एक दूरसंचार कंपनी कार्यालय के बाहर लगाया था बम
पूर्व माओवादी छापामार के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल ने पिछले महीने एक दूरसंचार कंपनी के कार्यालय के बाहर बम लगाया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। समूह पर आरोप है कि यह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के साथ-साथ शांति और सुरक्षा के माहौल में बाधाएं पैदा कर रहा है।