फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   many people killed in Israeli attacks in Gaza most of dead were women and children

Gaza War: इस्राइल ने गाजा पर रातभर बरसाए बम, 32 लोगों की मौत; मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल

Sun, 06 Apr 2025 05:24 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देइर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देइर अल-बलाह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

गाजा पट्टी पर इस्राइली हमले लगातार हो रहे हैं। इस्राइल ने शनिवार को भी गाजा पर रातभर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। रविवार को स्थानीय अधिकारियों ने इस्राइली हमलों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
many people killed in Israeli attacks in Gaza most of dead were women and children
गाजा में हमले के बाद का दृश्य (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल ने गाजा पट्टी पर रातभर बमबारी की। इस्राइली हमलों में 32 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इस्राइली हमलों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली हमलों में अब तक कम से कम 50,695 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। हालांकि, मंत्रालय ने यह जानकारी नहीं दी कि मरने वालों में कितने नागरिक और लड़ाके थे। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राइली हमलों में लगभग 115,338 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस्राइल का कहना है कि उसने 20,000 आतंकवादियों को मार गिराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: दक्षिणी गाजा में मोराग कॉरिडोर पर तैनात किए गए इस्राइली सैनिक, आईडीएफ ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने पिछले महीने युद्धविराम तोड़ शुरू किए हमले
इस्राइल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्धविराम तोड़ दिया और आतंकवादी संगठन पर दबाव बनाने के लिए फिर से हवाई और जमीनी स्थर पर हमले शुरू कर दिए। इस्राइल ने हमास आतंकियों पर युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए नए समझौते को स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए कई हमले किए। साथ ही कई इलाकों पर कब्जा भी कर लिया है। इसके साथ ही इस्राइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और मानवीय सहायता रोक दी है। 


खान यूनिस पर हमले में भी मारे गए 15 लोग 
नासिर अस्पताल के अनुसार, हाल ही में इस्राइल ने गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तंबू और एक घर पर हमला किया गया, जिसमें पांच पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों के शवों को नासिर अस्पताल में ले जाया गया। 

ये भी पढ़ें: Gaza War: उत्तरी गाजा में आईडीएफ के हवाई हमले जारी; 100 फलस्तीनियों की मौत, इनमें महिलाएं बच्चे भी शामिल

7 अक्तूबर, 2023 को शुरू हुआ था युद्ध 
बता दें कि हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इस दौरान हमास ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था। गाजा में अभी भी 59 बंधक हैं, जिनमें 24 के जिंदा होने का अनुमान है। हमास के हमले के जवाब में इस्राइल ने भी गाजा पर हमला किया, जिसके बाद इस्राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ गया, जो अल्पकालिक युद्धविराम को बाद फिर से शुरू हो गया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed