{"_id":"6011c91a8ebc3e2c5359e209","slug":"many-people-killed-and-injured-in-bus-accident-in-cameroon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरून में बस हादसे में 53 यात्रियों की मौत, 21 हुए घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैमरून में बस हादसे में 53 यात्रियों की मौत, 21 हुए घायल
Thu, 28 Jan 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh
एपी, याउंदे
एपी, याउंदे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : road accident
कैमरून में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि बस देश के पश्चिमी हिस्से के एक गांव में ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुयी जब अवैध रूप से ईंधन ढो रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर से आग लग गयी जिसकी वजह से इतनी संख्या में लोग हताहत हुए।
विज्ञापन
इलाके के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अबसलाम मोनोनो ने बताया कि 70 सीटों वाली बस पश्चिमी शहर फोउम्बान से राजधानी याउंदे आ रही थी, तभी शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात दो बजे सड़क पर आ रहे लोगों की भीड़ को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकतर यात्री या तो नया साल मनाने अपने परिवार के साथ जा रहे थे या क्रिसमस मनाकर लौट रहे थे या कारोबारी थे जो नए साल के उपहारों को पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद गांव के लोग बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव कर्मी अब भी दुर्घटनाग्रस्त बस का मलबा साफ कर रहे हैं।